यूपीआई ऑनलाइन से शहर में डिजिटल लूट: इनाम, निवेश, शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर ठगों ने लाखों रुपए उड़ाए
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में साइबर ठगी का जाल तेजी से फैलता जा रहा है। यूपीआई, ऑनलाइन ट्रेडिंग, फर्जी वेबसाइट और लॉटरी के नाम पर आम लोगों की मेहनत की कमाई मिनटों में साफ हो रही है। बीते दिनों शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों में लाखों रुपए की ठगी की गई।
पहले मामले में मल्हारगंज थाने में मुरलीधर निवासी सत्यम कॉम्प्लेक्स ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके परिचित हिमांशु जोशी निवासी द्वारकापुरी और कपिल कुमार निवासी गोपुर चौराहा ने षड्यंत्रपूर्वक उनके मोबाइल फोन का दुरुपयोग करते हुए यूपीआई के जरिए 11 लाख 54 हजार रुपए निकाल लिए।
पीड़ित को जब तक ठगी का अहसास हुआ, तब तक खाते से बड़ी रकम निकल चुकी थी। दूसरे मामले में राजेंद्र नगर थाने में मुकुंद सूबेदार निवासी धन्वंतरि नगर ने पुलिस को बताया एक अज्ञात मोबाइलधारक ने भरोसे में लेकर उनकी यूपीआई आईडी का इस्तेमाल कर खाते से 1 लाख 58 हजार रुपए निकाल लिए। बाद में धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। इसी प्रकार हीरा नगर थाना क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी की घटना हुई।
शरद कुमार मिश्रा निवासी श्याम नगर ने पुलिस को बताया Bestbeautylab.com नामक वेबसाइट के जरिये शेयर ट्रेडिंग का झांसा दिया गया। पहले छोटे निवेश पर रिटर्न दिखाकर भरोसा जीता। इसके बाद धीरे-धीरे उनसे कुल 7 लाख 13 हजार रुपए की ट्रेडिंग करवा ली गई, लेकिन एक भी रुपया वापस नहीं मिला। जब वेबसाइट संचालकों से संपर्क किया तो 6 लाख 48 हजार रुपए वापस करने का झांसा दिया गया। जांच में खुलासा हुआ कि कंपनी द्वारा दिया गया जीएसटी नंबर और हरियाणा का पता फर्जी था।
बेटी के साथ धोखा, पिता ने की शिकायत
बाणगंगा क्षेत्र में रहने वाले एक उदय राज ने अपनी बेटी के साथ हुए ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई। फरियादी ने पुलिस को बताया उनकी बेटी को ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर 1 लाख 10 हजार रुपए ठग लिए गए। आरोपी ने आसान मुनाफे का सपना दिखाकर रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली।
वहीं रावजी बाजार थाने में क्षेत्र के ही निवासी कैलाशचंद्र मालवीय ने शिकायत दर्ज कराई कि केरल ऑनलाइन सर्विस लॉटरी के नाम पर कॉल आया। इसमें बड़े इनाम का भरोसा दिलाते हुए यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से 74 हजार रुपए निकाल लिए गए। लगातार हो रही ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामले बता रहे हैं कि साइबर ठग नित-नए तरीकों से लोगों को जाल में फंसा रहे हैं।
पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक, वेबसाइट या निवेश प्रस्ताव पर भरोसा न करें। ऐसे किसी झांसे व लालच में आकर अपनी पूरी जमा-पूंजी गंवाने का खतरा रहता है।
ई-चालान की आड़ में साइबर जाल, पुलिसकर्मी भी बने शिकार
साइबर ठगों का नया हथियार बनी एपीके फाइल अब आम लोगों तक सीमित नहीं रही। इंदौर में पुलिसकर्मी ही इस फ्रॉड का शिकार हो गए। ई-चालान के नाम पर भेजी गई एपीके फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल और व्हाट्सऐप हैक हो गए। गनीमत रही कि समय रहते कई पुलिसकर्मियों ने अपनी निजी जानकारी सुरक्षित कर ली, वरना नुकसान और बड़ा हो सकता था।
जानकारी के मुताबिक आजाद नगर, लसूड़िया और चंदन नगर थानों में पदस्थ 10 से अधिक पुलिसकर्मियों के मोबाइल में ई-चालान के नाम से एपीके फाइल पहुंची। फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल का कंट्रोल साइबर अपराधियों के हाथ में चला गया। इसके बाद उन्हीं नंबरों से अन्य लोगों को भी ई-चालान के मैसेज भेजे गए, जिससे कुछ और मोबाइल हैक हो गए।
साइबर ठगों ने पुलिसकमिज़्यों के व्हाट्सऐप अकाउंट अपने कब्जे में लेकर उनकी डीपी हटा दी और उसकी जगह ई-चालान (डिजिटल चालान सॉल्यूशन) नाम की डीपी लगा दी। इसके बाद सेव किए गए नंबरों पर अंग्रेजी भाषा में ट्रैफिक नियम तोड़नेे का नोटिस भेजा गया। मैसेज के साथ करीब सात एमबी की एपीके फाइल अटैच की गई।
पुलिस से आया मैसेज समझकर जैसे ही लोग फाइल खोले उनके मोबाइल भी हैक हो गए। एक मामले में तो साइबर अपराधियों ने एक सब इंस्पेक्टर के खाते से 58 हजार रुपये से अधिक की राशि निकाल ली। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। एडीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया के अनुसार इस साल एपीके फाइल के जरिए ठगी के 348 मामले सामने आ चुके हैं,
जिनमें 1.25 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी हो चुकी है। साइबर अपराधी लगातार नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें, चाहे वह ई-चालान या किसी परिचित के नंबर से ही क्यों न आई हो।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!