महिलाओं के हक में स्टाम्प ड्यूटी छूट बढ़ाने की मांग: सह-स्वामित्व, पारिवारिक भागीदारी और व्यावसायिक महिलाओं को भी मिले लाभ; महिला अभिभाषकों ने सौंपा ज्ञापन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और संपत्ति में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में अब स्टाम्प ड्यूटी में दी जा रही छूट के दायरे को बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। शहर की महिला अभिभाषकों और आम महिलाओं ने एकजुट होकर सरकार से नियमों में व्यापक बदलाव की मांग उठाई है। इस मुद्दे को लेकर महिला अभिभाषकों सरोज अग्रवाल, रानी काले, रेणुका गोखरू, बीना जाट और जया द्विवेदी के नेतृत्व में वरिष्ठ जिला पंजीयक मंजुलता पटेल को ज्ञापन सौंपा गया।
महिलाओं ने मांग रखी कि वर्तमान में अकेले महिला के नाम रजिस्ट्री कराने पर जो स्टाम्प ड्यूटी में छूट दी जा रही है, उसका दायरा बढ़ाया जाए। यदि महिला सह-स्वामित्व (को-ऑनरशिप) में संपत्ति खरीदती है, तो भी उसके हिस्से पर समान रूप से छूट दी जानी चाहिए।
ज्ञापन में मांग की गई है कि सह-स्वामित्व के दायरे में अभी पति, पिता, माता और ससुर को शामिल किया गया है, लेकिन इसमें सास, भाई और बहन को भी जोड़ा जाना चाहिए, ताकि पारिवारिक स्तर पर महिलाओं की भागीदारी और अधिकार मजबूत हो सके।
यह भी कि यदि कोई महिला किसी कंपनी में डायरेक्टर, संचालक या भागीदार है और संपत्ति खरीदती है, तो उसे भी स्टाम्प ड्यूटी में छूट का लाभ मिलना चाहिए। इससे व्यापार और उद्योग क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।
प्रतीकात्मक पहल: बेटी ने कराया सह-स्वामित्व रजिस्ट्रेशन
कार्यक्रम का खास पहलू यह रहा कि मध्य प्रदेश में 1100 रुपए की स्टाम्प ड्यूटी पर सह-स्वामित्व का दस्तावेज कराने वाली बेटी भार्गवी द्विवेदी अपने माता-पिता के साथ उपस्थित रही। यह पहल महिलाओं की बढ़ती जागरूकता और संपत्ति में उनकी हिस्सेदारी की दिशा में एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!