बंधक बनाकर दिनदहाड़े लूट: आयकर अधिकारी बनकर घर में घुसे बदमाश; 50 तोला सोना और 4.5 लाख लूटे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बाग।
दिनदहाड़े लूट का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पांच बदमाश खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर एक घर में घुस गए और जांच के नाम पर परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपए की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए।
50 तोला सोना और 4.5 लाख लूटे
बदमाश करीब 50 तोला सोने के जेवर, साढ़े चार लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लेकर भाग निकले। जानकारी के अनुसार बाग निवासी राजकुमार मालवीय के घर पांच लोग आयकर अधिकारी बनकर पहुंचे।
स्कॉर्पियो से आए थे आरोपी
सभी आरोपी काले रंग की बिना नंबर की स्कॉर्पियो कार में सवार होकर आए थे। घर में घुसते ही उन्होंने आयकर विभाग की जांच करने की बात कही और तलाशी लेने का बहाना बनाया।
परिवार को बंधक बनाया
इसके बाद आरोपियों ने राजकुमार मालवीय, उनकी पत्नी और घर में काम करने वाली महिला को एक कमरे में बंद कर दिया। परिवार को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने पूरे घर की तलाशी ली।
बदमाशों ने बाहर से घर में ताला लगा दिया
तलाशी के दौरान उन्होंने अलमारी की चाबी लेकर उसमें रखे करीब 50 तोला सोने के आभूषण, साढ़े चार लाख रुपये नकद और मोबाइल फोन निकाल लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने बाहर से घर में ताला लगा दिया और मौके से फरार हो गए।
ताला तुड़वाकर परिवार को बाहर निकाला
कुछ देर बाद पड़ोसियों की मदद से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तुड़वाकर परिवार को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि भागते समय आरोपी एक मोबाइल फोन रास्ते में फेंक गए। पुलिस के मुताबिक उस मोबाइल की लोकेशन घटबोरी रोड के आसपास मिली है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस प्रारंभिक जांच में इस वारदात को पूर्व नियोजित लूट मानकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!