बड़बोलेपन से बाज नहीं आ रहा पार्षद कमलेश कालरा: मित्र नरेंद्र सोनी के साथ बातचीत का एक और ऑडियो आया सामने
Khulasa First
संवाददाता

'मेरे काम रोके तो महापौर की फाइलें खोल दूंगा"
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बड़बोलेपन की आदत से वार्ड क्र. 65 के भाजपा पार्षद कमलेश कालरा बाज नहीं आ रहे हैं। मित्र नरेंद्र सोनी के साथ बातचीत के पूर्व में कई ऑडियो के बाद अब एक और ऑडियो सामने आया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि मैंने महापौर से कह दिया है कि मेरे वार्ड में काम की फाइलें रोकी तो मैं आपकी फाइलें खोल दूंगा। खबर है कि कालरा का एक और ऑडियो आने वाला है जिसमें वे एक भाजपा नेत्री के बारे में बेहद घटिया बातें कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि करीब साल भर पूर्व कालरा भाजपा पार्षद जीतू यादव के साथ विवादों के कारण खासे सुॢखयों में रह चुके हैं। तब उन्होंने यादव के खिलाफ अनाप-शनाप टिप्पणियां की जिसके जवाब में यादव समर्थकों ने कालरा के घर पर तोडफ़ोड़ और उनके बेटे दीपेश के साथ बदतमीजी की थी।
कालरा के कई ऑडियो आ चुके हैं जिनमें वे अपने मित्र नरेंद्र सोनी के साथ बातचीत करते कह रहे हैं कि वे तो जीतू को उसी शर्त पर माफी देंगे जब वे कुछ भाजपा नेताओं को जेल भिजवा देंगे।
एक बार फिर उसी ऑडियो का एक और अंश आया है जिसमें वे अपने मित्र से कह रहे हैं कि मैंने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से कह दिया कि यदि मेरे वार्ड में काम की फाइलें रोकी गई तो वे उनकी फाइलें खोल देंगे। हालांकि ऑडियो की तारीख स्पष्ट नहीं है। बातचीत में क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन का जिक्र है और वे कह रहे हैं कि मुझे टंकी पर चढक़र विरोध करना पड़ा है।
ये प्रदर्शन महापौर पुष्यमित्र भार्गव के खिलाफ माना जा रहा है। वे कह रहे हैं कि मैंने महापौर से कह दिया है कि वे मेरे वार्ड में काम की फाइलें न रोकें। यदि रोकी तो मैं आपकी फाइलें खोल दूंगा।
झूठ बोल रहे हैं कालरा
भाजपा पार्षद कमलेश कालरा ने इस ऑडियो को फर्जी बताया है। वे कह रहे हैं कि इस एआई से जनरेट किया गया है लेकिन इस मामले में एक्सपर्ट का कहना है कि जो बात उनकी और सोनी के बीच हो रही है वो आधी सिंधी और आधी हिंदी में है। एआई से न तो सिंधी भाषा में बात की जा सकती है और न उसमें हंसने की आवाज आ सकती है। खास बात ये है कि कालरा ने पहली बार ऑडियो वायरल होने के बाद कहा था कि हां, मेरी ये आवाज है। जो बने वो कर लो। अब पलट रहे हैं। हालांकि उन्होंने ऑडियो को फर्जी बताते हुए जूनी इंदौर थाने में शिकायत भी की थी।
पेड़ काटने का है विवाद
सूत्रों ने बताया कि 1004, खातीवाला टैंक स्थित बिल्डर के प्लॉट पर लगे पेड़ को षड़त्रपूर्वक गिराया गया था। जब महापौर के पास शिकायत पहुंची तो उन्हें इस पेड़ को पुन: लगवाया। बाद में इसे दोबारा गिराया गया। ऑडियो में कालरा मित्र से व्यंग्यात्मक शैली में बोल रहे हैं कि तुम्हारे सामने का पेड़ तो हराभरा हो गया है और हंस रहे हैं। इस तीसरे ऑडियो में कालरा से सोनी ये भी कह रहे हैं कि कोई कामकाज बताओ। तो कालरा कह रहे हैं कि किसी की शिकायत करना है। तुम करोगे? जिस पर सोनी कह रहे हैं कि वे ऐसा काम नहीं करेंगे।
एक और ऑडियो की चर्चा
सूत्रों ने बताया कि मित्र नरेंद्र सोनी से बातचीत के तीन ऑडियो वायरल होने के बाद अब चौथा आडियो भी आने वाला है जिसमें वे एक भाजपा नेत्री के खिलाफ घटिया स्तर की बातें कर रहे हैं। हालांकि इस ऑडियो की किसी ने कोई पुष्टि नहीं की है।
बहरानी की दुकान फिर उठवाई
उधर, भाजपा नेत्री और मालिनी गौड़ खेमे से कैलाश विजयवर्गीय के खेमे में पहुंची सरिता बहरानी का आरोप है कि उनकी खातीवाला टैंक स्थित सैंडविच की दुकान को पार्षद कमलेश कालरा ने फिर हटवा दिया है।
उनके साथ कुछ और की दुकानें भी कालरा ने हटवा दी हैं। उनका आरोप है कि कालरा हर माह किसी न किसी तरह उन्हें परेशान करने की कोशिश करते हैं।
संबंधित समाचार

राजधानी में किसानों का प्रदर्शन:सीएम हाउस कूच की चेतावनी; इस मांग को लेकर पहुंचे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध:श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी; मौके से लौटे एसडीएम

सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई:निगमायुक्त बोले-खराब बोरिंग की मरम्मत कराई जाएगी

वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां:जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...:वजह अब भी रहस्यमय!

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!