खबर
Top News

ग्राम पंचायत बड़वाह कस्बा में भ्रष्टाचार: जीएसटी पंजीयन नहीं; वेंडरों को भुगतान में काटा, कई गड़बड़ियां

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 मार्च 2026, 4:28 pm
शेयर करें:
ग्राम पंचायत बड़वाह कस्बा में भ्रष्टाचार

खुलासा फर्स्ट, बड़वाह।
खरगोन जिले की बड़वाह तहसील की ग्राम पंचायत बड़वाह कस्बा में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सरपंच चेतना पाटीदार, सचिव मनोहर मंडलोई, बाबूलाल सिटोले मिलकर न केवल पंचायत का खजाना खाली कर रहे हैं बल्कि शासन को भी चूना लगा रहे हैं। पंचायत ने नियम विरुद्ध जीएसटी पंजीयन नहीं कराया है और न ही वेंडरों को किए भुगतान में जीएसटी काटा है।

मामले की शिकायत बड़वाह के सुराणा नगर निवासी संतोष मालवीय जो पूर्व सरपंच हैं, ने सीईओ को की है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि सरपंच और सचिवों ने मप्र भंडार 94 नियम एवं मप्र ग्राम पंचायतराज अधिनियम 1993 के नियमों को ताक में रख दिया है।

नियम है कि सामग्री क्रय करने पर वेंडरों को भुगतान राशि का 2 प्रतिशत जीएसटी और 2 प्रतिशत आयकर (टीडीएस) काटा जाए, लेकिन सरपंच के हस्ताक्षर से किए गए भुगतान में कुछ भी नहीं काटा गया और वेंडरों को पूरा भुगतान कर दिया गया।

वेंडरों ने जो बिल लगाए हैं, वो भी संदिग्ध हैं। पंचायत ने जीएसटी काटा जाना दर्शाया है, लेकिन ये अपंजीकृत बिल और हस्तलिखित रसीदों पर है। यदि बिलों की जांच हो तो सच सामने आ जाएगा कि पंचायत द्वारा वाकई खरीदी की गई है या नहीं।

पंचायत ने शासन के निर्देश के बाद भी जीएसटी पंजीयन नहीं कराया है, जो गंभीर अनियमितता है। पंचायत इसके बिना ही बिलों और रसीदों का भुगतान कर रही है। पंचायत को नियमानुसार पैन नंबर और टेन नंबर लेना था, ताकि जीएसटी काटा जा सके, लेकिन पंचायत ने ऐसा नहीं किया।

सरपंच और सचिवों ने आर्थिक गड़बड़ी करने के उद्देश्य से पैन-टेन नंबर नहीं लिए। सूचना के अधिकार में दी गई जानकारी में पंचायत ने नंबर न लेना स्वीकारा है। एक और नियम ये है कि पंचायत को तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने के बाद स्वयं कार्य करना था, लेकिन उसने नियम विरुद्ध ठेके पर काम कराया। हद तो ये है कि सरपंच चेतना पाटीदार ने पंच वैभव जोशी से ही कार्य करवाए और तुरंत भुगतान भी किया।

यही नहीं, पंचायत को मप्र भंडार क्रय नियम 2015 के तहत जैम पोर्टल पर पंजीयन करवाकर समस्त खरीदी करना थी, लेकिन ऐसा न करके मनमानी करते हुए ऐसे दुकानदारों से सामग्री खरीदी कर भुगतान कर दिया गया जिनका जैम पंजीयन नहीं था। जाहिर है कि इसमें लाखों रुपयों की गड़बड़ी की गई है।

जो भुगतान किए गए वो मप्र ग्राम पंचायत लेख नियम 1999 के नियम 20, 35, 36,37,38, 39 का खुला उल्लंघन है। पंचायत द्वारा बिना टेंडर सामग्री खरीदी जा रही है, जो मप्र ग्राम पंचायत भंडार नियमों 3, 3(1), 3(2), 3(3), 3(4), 3(5), 3(6), 3(7), 3(8) का खुला उल्लंघन है।

धारा 46 के तहत ग्राम पंचायत की स्थायी समिति की बैठक होगी, जो सरपंच बुलाएंगी, लेकिन 1 अगस्त 2022 से लेकर 14 अक्टूबर 2025 तक कोई बैठक आयोजित नहीं की गई। हर माह पंचायत और वर्ष में चार बार ग्रामसभा की बैठक बुलाने का भी नियम है, लेकिन सरपंच चेतना पाटीदार ने ऐसा नहीं किया।

धारा 44 में नियम है कि यदि कोई सरपंच लगातार बैठकें बुलाने में असमर्थ रहा है तो उसे पद से हटाया जा सकता है, लेकिन सरपंच पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आश्चर्य की बात ये है कि भ्रष्टाचार में लिप्त रहने से सरपंच ने बैठकें बुलाए बिना ही फर्जी तरीके से प्रस्ताव तैयार और स्वीकृत कर लिए निर्माणों का वर्क ऑर्डर दे दिया और भुगतान भी कर दिया गया।

अनुमान है कि करीब 25 करोड़ रुपये का सरपंच और सचिवों ने गबन कर लिया है। पता चला है कि पंचायत कार्यालय से सरपंच चेतना पाटीदार ने कार्यालय से रोकड़ बही गायब कर दी है, जिसे सूचना के अधिकार में स्वीकारा गया है कि कार्यालय में केशबुक मौजूद नहीं है। शासन ने पंचायतों के लिए बजट स्वीकृति नियम बनाए हैं, लेकिन सरपंच ने सारे कार्य और भुगतान बिना बजट स्वीकृति के कराए हैं।

नियमानुसार ऐसे व्यय विधिमान्य न होकर सरपंच-सचिवों से वसूली योग्य हैं। शिकायत में ये भी कहा गया है कि पंचायत द्वारा नल-जल और भवन अनुमति की राशि वसूली की इंट्री रोकड़ बही में किया जाना चाहिए, लेकिन सरपंच ने फर्जी रोकड़ बही और बिल वाउचर बना रखे हैं जो सीधा-सीधा गबन है।

शिकायतकर्ता संतोष मालवीय ने आग्रह किया है कि उपरोक्त सभी बिंदुओं पर जांच की जाए ताकि जनता से प्राप्त करों की राशि में गबन को रोका जा सके। मामले में पंचायत सचिव बाबूलाल सिटोले ने कहा कि जो भी शिकायत की गई है, वो झूठी हैं।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 12 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 12 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 13 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 13 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 13 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 13 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 13 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 13 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 13 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 13 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 13 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 13 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 14 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 14 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 14 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 14 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 14 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 14 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 14 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!