निगम अफसर मेहरबान, बिना अनुमति के चल रहा निर्माण: भवन निरीक्षक की लापरवाही से ग्रीन नेट लगाकर हो रहा निर्माण
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के बिल्डिंग अफसरों की मिलीभगत से शहर में बिना निगम की अनुमति के धड़ल्ले से निर्माण हो रहे हैं। इससे निर्माण सामग्री सड़क पर रखी होने से आने-जाने वाले भी परेशान होते हैं, लेकिन निगम के बिल्डिंग अधिकारी ऐसे में मामलों में लापरवाह बने रहते हैं।
नगर निगम में अफसरों की अफसरशाही हावी है। इसके चलते जो अफसर जहां जमे हैं, वहीं अपनी कमाई के तरीके बना लिए हैं। इससे शहरभर में अवैध निर्माण बदस्तूर जारी हैं। हालांकि निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव और महापौर पुष्यमित्र भार्गव दावा करते हैं कि शहर में अवैध निर्माण नहीं होने दिए जाएंगे, लेकिन बिल्डिंग परमिशन विभाग के अफसरों की मिलीभगत से अवैध निर्माणों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।
ऐसे ही एक मामले का खुलासा जनहित में खुलासा फर्स्ट कर रहा है। इस मामले में निगम जोन 3 में राजवाड़ा क्षेत्र के सुभाष चौक के पास एक बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है। बताया जाता है कि इस बिल्डिंग का निर्माण करने वाले ने निगम से किसी तरह की कोई अनुमति नहीं ली है।
बिना निगम की अनुमति के यह धड़ल्ले से निर्माण कार्य कर रहा है। इसके निर्माण कार्य की वजह से सड़क पर निर्माण सामग्री भी बिखरी रहती है। इससे यातायात भी बाधित होता है। इस मामले में भवन अधिकारी व भवन निरीक्षक ने भी अब तक कोई कारगर कार्रवाई नहीं की है। इससे आसपास के रहवासी परेशान हो रहे हैं।
निर्माण पर अब तक नहीं की कोई कार्रवाई
बताया जाता है कि निर्माणकर्ता ने निगम जोन 3 के भवन निरीक्षक विशाल सिंह से मिलीभगत कर निर्माण कार्य शुरू किया है। इसके चलते ही क्षेत्र का निरीक्षण करने वाले भवन निरीक्षक ने निगम की अनुमति के बिना किए जा रहे इस निर्माण पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। हालांकि घनी बस्ती वाले इस क्षेत्र में निर्माण कार्य को छिपाने के लिए निर्माणकर्ता ने ग्रीन नेट भी लगा रखी है।
बिल्डिंग के सामने के हिस्से में की तोड़फोड़
बताया जाता है कि सड़क निर्माण के दौरान नगर निगम ने बिल्डिंग के सामने के हिस्से में तोड़फोड़ की थी। अब निर्माणकर्ता उस हिस्से की मरम्मत करा रहा है। इसके चलते निगम द्वारा तोड़े गए बिल्डिंग के आगे के हिस्से का निर्माण कार्य हो रहा है। हालांकि दिनभर ट्रैफिक का दबाव रहने के कारण यहां यातायात बाधित होता है। इसके चलते निर्माणकर्ता को हिदायत दी गई है कि वह निर्माण सामग्री सड़क पर न रखे। जिस जगह निर्माण कार्य हो रहा है उससे सौ मीटर के दायरे में सार्वजनिक पार्किंग होने से सड़क पर भी वाहन कम ही खड़े हो रहे हैं।
जांच के बाद दूंगा जानकारी
मैं निर्माण की जांच कराने के बाद ही जानकारी दे सकूंगा। - प्रभात तिवारी, भवन अधिकारी जोन 3
मुझे बताया गया था कि मरम्मत कराई जा रही है, फिर भी मैं जांच करूंगा और नियम विरुद्ध निर्माण पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। - विशाल सिंह, भवन निरीक्षक जोन 3
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!