आलू पपड़ी कारखानों से निकल रहा दूषित पानी: नालियों में बह रहा सफेद झाग; पर्यावरण और जल जीवों पर खतरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
तहसील क्षेत्र में संचालित आलू पपड़ी और आलू चिप्स बनाने वाले कारखानों से निकल रहा दूषित पानी अब पर्यावरण और स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। इन कारखानों से निकलने वाला बदबूदार और सफेद झाग वाला पानी सीधे नालियों और नालों में छोड़ा जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में गंदगी और प्रदूषण तेजी से फैल रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार इन कारखानों से निकलने वाले अपशिष्ट जल में तेज बदबू आती है और पानी में सफेद झाग साफ दिखाई देता है। यह पानी नालियों के माध्यम से आगे जाकर छोटे नालों और जल स्रोतों में मिल रहा है, जिससे जल जीवों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि दूषित पानी के कारण आसपास के वातावरण में दुर्गंध बनी रहती है, और इससे स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका है। क्षेत्र के कई ग्रामीणों और रहवासियों ने बताया कि कारखाने से निकलने वाले पानी में रसायन और खाद्य अपशिष्ट की मात्रा अधिक होती है, जिसे बिना किसी उपचार के सीधे बहा दिया जाता है।
इससे नालियों में झाग जमा हो जाता है और पानी का रंग भी बदल जाता है। कई जगहों पर यह गंदा पानी खेतों और खुले स्थानों तक पहुंच रहा है, जिससे मिट्टी की गुणवत्ता पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे कारखानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें अपशिष्ट जल के उचित शोधन की व्यवस्था करने के लिए बाध्य किया जाए, ताकि क्षेत्र में फैल रहे प्रदूषण को रोका जा सके।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!