कांग्रेस विधायक को हाईकोर्ट से झटका: जीत को चुनौती देने वाली याचिका नहीं होगी खारिज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
सेमरिया विधानसभा सीट से महज 637 वोटों से जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा की विधायकी अब कानूनी जांच के दायरे में आ गई है।
याचिका को खारिज करने से किया इनकार
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ ने उनकी जीत को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका को खारिज करने से इनकार कर दिया है और मामले को ट्रायल के लिए आगे बढ़ा दिया है।
कोर्ट ने माने आरोप गंभीर
जस्टिस विनय सराफ की एकल पीठ ने कहा कि याचिका में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया गंभीर हैं और इनकी विस्तृत सुनवाई जरूरी है। कोर्ट ने प्रतिवादी पक्ष को 4 सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
भाजपा प्रत्याशी ने दी थी चुनौती
यह याचिका भाजपा उम्मीदवार कृष्णपति त्रिपाठी द्वारा दायर की गई थी। 2023 विधानसभा चुनाव में अभय मिश्रा को 56,024 वोट मिले थे, जबकि त्रिपाठी को 55,387 वोट प्राप्त हुए थे।
शपथ पत्र में जानकारी छिपाने का आरोप
याचिका में सबसे गंभीर आरोप नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र (फॉर्म-26) को लेकर है। आरोप है कि विधायक ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाते हुए “Not Applicable” लिखा।
याचिकाकर्ता ने RTI के जरिए 9 मामलों का हवाला दिया है। कोर्ट ने कहा कि यदि यह आरोप सिद्ध होते हैं, तो इसे “भ्रष्ट आचरण” माना जा सकता है।
लोन और आय संबंधी जानकारी पर भी सवाल
मामले में ICICI Bank से लिए गए कथित लोन को छिपाने का आरोप भी लगाया गया है। दावा है कि करीब 23 लाख का लोन बढ़कर 50 लाख से अधिक हो गया था, जिसे हलफनामे में नहीं दिखाया गया।
हालांकि, बचाव पक्ष का कहना है कि यह लोन व्यक्तिगत नहीं बल्कि कंपनी से जुड़ा था और वे 2008 में उस कंपनी से अलग हो चुके थे। कोर्ट ने इस बिंदु को भी जांच योग्य माना है।
अन्य आरोप भी जांच के दायरे में
याचिका में आय के स्रोत की अधूरी जानकारी, कंपनी का स्पष्ट विवरण न देना और सरकारी विभागों से जुड़े कथित अनुबंध जैसे मुद्दे भी उठाए गए हैं। कोर्ट ने कहा कि ये सभी पहलू चुनाव की वैधता को प्रभावित कर सकते हैं।
अब क्या होगा?
अब इस मामले में ट्रायल के दौरान सभी साक्ष्यों और आरोपों की विस्तार से जांच होगी। यदि आरोप साबित होते हैं, तो विधायक की सदस्यता रद्द होने तक की स्थिति बन सकती है।
महज 637 वोट से मिली जीत अब अदालत की कसौटी पर है, जिससे आने वाले समय में इसका राजनीतिक असर भी देखने को मिल सकता है।
संबंधित समाचार

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट

7 घंटे रुकेंगे कांग्रेस नेता:छात्रों से सीधा संवाद; इस पार्क के सामने होगा कार्यक्रम

पांच घंटे चक्काजाम के बाद झुका निगम:विद्यार्थियों की मांगें मानी

कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट:स्टूडेंट के सिर पर बोतल फोड़ी; चेन गुम और मोबाइल टूटने का भी आरोप

मिसाइल वाले बयान से गरमाई सियासत:काैन बोला- ‘माई के लाल हो तो बताओ कब लॉन्च करोगे’; विधायक के बयान पर इस नेता ने किया पलटवार

‘पप्पू’ से ‘डोकरा’ तक भाजपा को राहुल से इतना डर क्यों लगता है:राहुल के एक दिन के दौरे से आखिर मालवा के गढ़ में डर किस बात का

हॉस्टल में छात्रा की मौत:परिजनों ने किया हंगामा; इन पर की कार्रवाई की मांग

इस तारीख से बदलेगा UPI पेमेंट का नियम:2000 से ऊपर के कुछ ट्रांजैक्शन पर लगेगा इतना चार्ज; जानिए किन पर पड़ेगा असर

तीन मिनट में जलेंगे इतने लाख दीपक:हर वॉलंटियर को जलाने होंगे इतने दीये; इतने हजार लोग नदी तट को करेंगे रोशन

कवरेज के दौरान हादसा:चैनल का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश; पायलट और फोटो जर्नलिस्ट सहित 3 लोगों की मौत

300 साल पुराना चिंताहरण मंदिर:जहां गणेशजी खड़े और नृत्य मुद्रा में देते हैं दर्शन

भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज:विदेश मंत्रालय का कड़ा विरोध; पाक अफसर तलब

अवैध अहातों और ओवर रेटिंग पर अब वार:आबकारी के अफसर भी नपेंगे

वृद्धाश्रम के वृद्धजन को दिखाई फिल्म ‘हनुमान अंश’:आकाश विजयवर्गीय ने जन्मदिन पर किया वादा निभाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!