खबर
Top News

कांग्रेस ढूंढ़ रही वे 6 विधायक: जिनसे पार्टी को है खतरा; राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका के चलते पार्टी में हलचल तेज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 मार्च 2026, 4:46 pm
शेयर करें:
कांग्रेस ढूंढ़ रही वे 6 विधायक

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पास एकमात्र सीट ही रहेगी, लेकिन पार्टी के अपने तंत्र से मिली सूचना कि 6 विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं, से पार्टी में हड़कंप की स्थिति है और ऐसे विधायकों की खोज शुरू हो गई है।

सबसे ज्यादा परेशान प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी हैं, जो खुद राज्यसभा जाने की जुगाड़ में हैं। क्रॉस वोटिंग हो गई तो न केवल वे सांसद बनने से वंचित रह जाएंगे, बल्कि उनकी कुर्सी को भी खतरा उत्पन्न हो जाएगा।

राष्ट्रपति के चुनाव में कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग हुई थी। तब भी कांग्रेस इन धोखेबाज विधायकों को नहीं ढूंढ़ पाई थी। अब जून में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी को मिली अंदरूनी जानकारी में क्रॉस वोटिंग की शंका जताई गई है।

ये भी कहा गया है कि 6 विधायक इधर से उधर हो सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो कांग्रेस के हाथ से राज्यसभा की एकमात्र सीट भी जा सकती है।

अभी मप्र में राज्यसभा की तीन सीटें हैं, जिनमें से दो पर भाजपा के डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी और जॉर्ज कूरियन सांसद हैं, जबकि कांग्रेस से दिग्विजय सिंह हैं।

सिंह अब राज्यसभा जाने से इनकार कर चुके हैं। उनकी जगह कांग्रेस में नए प्रत्याशी के नाम पर मंथन चल रहा है, लेकिन इस बीच क्रॉस वोटिंग की खबर ने पार्टी में हलचल मचा दी है।

जो रिपोर्ट कांग्रेस नेतृत्व के पास आई है इसमें क्रॉस वोटिंग के पीछे भाजपा द्वारा चुनाव का टिकट या निगम-मंडल में पद का लालच दिया जाना है।

कांग्रेस के भीतर मचे हड़कंप का पता इस बात से भी चलता है कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बकायदा बयान जारी किया कि भाजपा की आदत तोड़फोड़ करने की है, लेकिन हम मजबूत हैं और सीट जीतकर रहेंगे।

हालांकि भाजपा ने भी जवाब दिया है कि हमारे पास पर्याप्त विधायक हैं, तो फिर क्यों हम तोड़फोड़ करेंगे। कांग्रेस अपनी चिंता करे।

58 विधायकों की जरूरत
इस बार राज्यसभा की तीन सीटों का चुनाव 230 विधायकों के गणित पर होगा। हर प्रत्याशी को 58 विधायकों के वोट चाहिए। कांग्रेस के पास 65 विधायक हैं। बीना की निर्मला सप्रे भाजपा के साथ जा चुकी हैं और अब 64 बचे हैं। हाल ही में विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन हाई कोर्ट द्वारा शून्य करने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है।

कोई राहत नहीं मिली तो संख्या 63 ही रह जाएगी। यानी आवश्यक 58 से 6 ज्यादा, क्योंकि मल्होत्रा का फैसला नहीं हुआ है। वहीं भाजपा के पास 164 विधायक हैं और सप्रे के साथ संख्या 165 है। बीएपी के एकमात्र विधायक कमलेश्वर डोडियार पर भी भाजपा की नजरें हैं।

राष्ट्रपति चुनाव में हुआ था खेला
2022 में राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में कांग्रेस के 20 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। तब सिंधिया के साथ भाजपा में गए 22 विधायकों और दो विधायकों के निधन के कारण कुल 24 सीटें खाली थीं। 206 सीटों के गणित पर हुए राज्यसभा चुनाव में एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 52 वोटों की जरूरत थी। दिग्विजय सिंह 57 वोट पा गए थे।

सिर पर टंकी रख महिलाओं का प्रदर्शन
गैस सिलैंडरों की मूल्यवृद्धि व अनुपलब्धता के विरोध में कल शहर कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदर्शन में महिलाएं सिर पर टंकी र्रखकर शामिल हुइ। कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्रसिंह यादव एवं पूर्व पार्षद रायमुनी भगत के नेतृत्व में महिलाओं ने सिर पर टंकी रखकर कीमतें कम करने और सहज उपलब्धता की मांग की।

उन्होंने पोस्टर लेकर प्रधानमंत्री व भाजपा सरकार हाय हाय के नारे भी लगाए। उनका कहना था कि सिलैंडरों के दामों में वृद्धि से घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। यदि सरकार ने जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।

प्रदर्शन में संगीता पाल, अमृता अरोड़ा, प्राची भगत, अजय कजले, कमलेश पाठक, निहार यादव, पीयूष भिटे, राजदत्त शर्मा, दिव्यांश कजले प्रमुख रूप से मौजूद थे।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 7 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 7 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 7 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 7 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 8 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 8 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 8 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 8 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 8 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 8 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 8 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 9 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 9 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 9 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 9 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 9 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!