खबर
Top News

करोड़ों की जमीन पर कॉलोनाइजरों की नजर: एयरपोर्ट की जमीन पर कब्जे का खेल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 मार्च 2026, 4:34 pm
शेयर करें:
करोड़ों की जमीन पर कॉलोनाइजरों की नजर

शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, मामला कलेक्टर और सांसद तक पहुंचा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जों का बड़े खेल का खुलासा हुआ है। करोड़ों रुपए कीमत की एयरपोर्ट भूमि पर कॉलोनाइजरों और व्यवसायियों द्वारा अतिक्रमण कर प्लॉट बेचे जाने और व्यावसायिक निर्माण करने के आरोप लगे हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि शिकायत और जांच के बाद भी संबंधित विभाग के कर्मचारी कब्जा हटाने में असमर्थता जताते नजर आ रहे हैं, जिससे पूरे मामले में प्रशासनिक उदासीनता और संभावित संरक्षण पर सवाल खड़े हो गए हैं।

शिकायत में बताया गया है कि एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल भवन के सामने से लेकर पंचशील नगर, बापू मुराई कॉलोनी और आगे चौरसिया नगर तक की जमीन एयरपोर्ट सीमा में आती थी। इस क्षेत्र में पहले सूचना पटल लगाए गए थे और पंचशील नगर से चौरसिया नगर तक कंपाउंड वॉल भी बनाई गई थी, जो आज भी मौजूद है।

इसके बावजूद गजाधर नगर क्षेत्र में एक कॉलोनाइजर द्वारा एयरपोर्ट की जमीन पर अतिक्रमण कर उसे अपने प्लॉट का हिस्सा बताकर बेचने और किराये पर देने के आरोप लगाए गए हैं। बताया गया है कि भदौरिया बोरवेल से लेकर आसपास के कई रेस्टोरेंट और व्यावसायिक निर्माण भी इसी जमीन पर खड़े कर दिए गए हैं।

कर्मचारियों ने जताई लाचारी, नहीं लगाए सूचना पटल
सबसे चौंकाने वाला पहलू का खुलासा हुआ है कि शिकायत की जांच में कई तथ्य सही पाए गए, लेकिन एयरपोर्ट विभाग के कर्मचारियों ने कब्जा हटाने में असमर्थता जता दी। यहां तक कि विवादित जमीनों पर स्पष्ट सूचना पटल तक नहीं लगाए गए, जिससे अतिक्रमण करने वालों के हौसले और बुलंद हो गए।

रेस्टोरेंट और होटल ने भी बनाई पार्किंग, जमीन पर कब्जा जारी
आरोप है कि आनंदम और मिड पाइड जैसे रेस्टोरेंट और होटल संचालकों ने भी एयरपोर्ट की जमीन पर कब्जा कर पार्किंग बना ली है। इतना ही नहीं, एयरपोर्ट रोड पर विद्युत मंडल के पास और रिलायंस पेट्रोल पंप के आसपास भी कॉलोनाइजरों द्वारा मलबा डालकर जमीन कब्जाने की कोशिश की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक इस इलाके में जमीन का बाजार मूल्य करीब 20 से 25 हजार रुपए प्रति वर्गफुट तक पहुंच चुका है, ऐसे में करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन पर कब्जा होना गंभीर सवाल खड़े करता है।

पूरे मामले की सप्रमाण शिकायत
मप्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद कुमार द्विवेदी ने बताया कि एयरपोर्ट डायरेक्टर ने शिकायत को आगे बढ़ाते हुए पूरे मामले को जिला कलेक्टर को भेज दिया है। वहीं यह मुद्दा सांसद शंकर लालवानी तक भी पहुंच चुका है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने पूरे मामले की शिकायत सप्रमाण की है और यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह माना जाएगा कि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि अतिक्रमणकारियों को संरक्षण दे रहे हैं।

अब बड़ा सवाल: करोड़ों की जमीन बचाएगा कौन?
एयरपोर्ट जैसी संवेदनशील और महंगी सरकारी जमीन पर हो रहे कब्जों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अब निगाहें जिला प्रशासन और एयरपोर्ट प्रबंधन पर टिकी हैं कि वे करोड़ों की सार्वजनिक संपत्ति को अतिक्रमण से मुक्त कराते हैं या फिर मामला फाइलों में दबकर रह जाएगा।

एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील ने बताया कि कब्जे के संबंध में शिकायत आई थी, जिसे कलेक्टर को पहुंचा दिया गया था साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा जमीन संबंधित मामलों के लिए नियुक्त अधिकारी को भी सूचित किया गया था

टैग:

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 5 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 5 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 6 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 6 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 6 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 6 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 6 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 6 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 6 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 7 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 7 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 7 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 7 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 7 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 7 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 7 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 7 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 7 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!