शराब ठेकेदार के कब्जे पर सीएमओ खामोश: रसूख के आगे नगर पालिका नतमस्तक
KHULASA FIRST
संवाददाता

सार्वजनिक मार्गों पर माफिया का अवैध अतिक्रमण और जनता को धमकियां
खुलासा फर्स्ट, नीमच।
शराब ठेकेदार अशोक अरोरा द्वारा शहर के सार्वजनिक रास्तों पर किए गए अवैध अतिक्रमण का खुलासा होने के बाद भी प्रशासन का मौन शासन की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। रसूख के नशे में चूर इस विवादित शराब ठेकेदार ने न केवल सरकारी सड़कों को अपनी जागीर समझकर लोहे के तारों से बंधक बना लिया है, बल्कि वहां से गुजरने वाली आम जनता को धमकियां भी दी जा रही हैं।
इस गंभीर मामले का खुलासा होने व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक जनहित में शिकायत पहुंचने के बावजूद नपा परिषद व सीएमओ दुर्गा बामनिया की चुप्पी शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
सवाल यह उठ रहा है कि क्या नीमच में नगर हित और सरकारी नियमों से ऊपर किसी माफिया का रसूख हो गया है, जिसके आगे पूरी नगर पालिका नतमस्तक नजर आ रही है?
बंगला नंबर 48, हनुमान चाट भंडार से जैन भवन मार्ग व सीआरपीएफ रोड जैसे मुख्य रास्तों पर अवैध कब्जा कर एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं का रास्ता रोकना सीधे तौर पर जनहित के विरुद्ध है।
बागेश्वर मंदिर के समीप भी इसी तरह की अवैध हरकतों का खुलासा हुआ है, जहां नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचला जा रहा है।
पूरे प्रदेश में जहां अवैध अतिक्रमण पर शासन का बुलडोजर मजबूती से चल रहा है, वहीं नीमच नगरपालिका की यह निष्क्रियता शासन की जीरो टॉलरेंस नीति को चुनौती दे रही है। जागरूक नागरिक अब यह पूछ रहे हैं कि क्या नगरपालिका की जिम्मेदारी जनता के हितों की रक्षा करना है या रसूखदारों के अवैध कब्जों को संरक्षण देना?
मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार और माफिया मुक्त प्रदेश की संकल्पना के बीच नीमच प्रशासन का यह ढुलमुल रवैया शासन की छवि को धूमिल कर रहा है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!