मेघदूत पार्क की सफाई पर लगने लगा ग्रहण
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के मेघदूत पार्क में गंदगी लगातार पैर पसारती जा रही है। इसके चलते जो पर्यटक पार्क पहुंचते हैं उन्हें भी गंदगी से बचकर जगह तलाशने की मशक्कत करना पड़ रही है। जबकि विकास कार्यों के नाम पर अब एक पहाड़ी का निर्माण किया जा रहा है। इसमें भी निगम नर्सरी के कर्मचारियों को लगा दिया गया है, जिससे नर्सरी की देखरेख भी प्रभावित होने लगी है।
नगर निगम द्वारा विजय नगर के सामने स्थित मेघदूत पार्क के रखरखाव का जिम्मा संभाला जा रहा है। इसके लिए वहां कर्मचारियों की फौज तैनात की गई है, लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही से मौजूदा में मेघदूत पार्क में गंदगी बढ़ गई है। जहां-तहां पेड़ों के पत्ते बिखरे पड़े रहते हैं। पार्क में नियमित सफाई भी नहीं होती है।
इसके साथ ही निगम ने मेघदूत पार्क में छोटी पहाड़ी बनाने का निर्णय लिया है, जिससे इसकी सुंदरता बढ़ सके और पर्यटकों का रुझान मेघदूत पार्क की ओर बढ़े। इस पहाड़ी को बनाने का कार्य मौजूदा में नर्सरी के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। इस कारण पार्क में बनाई गई निगम की सबसे बड़ी नर्सरी भी बदहाल होने लगी है। रखरखाव न हो पाने से कई पौधे सूख गए हैं। इस तरह शहर का सबसे सुंदर मेघदूत पार्क निगम कर्मचारियों की उपेक्षा का शिकार होने लगा है।
शौचालय भी बंद: बताया जाता है कि मेघदूत पार्क का प्रभार मोहन राठौर नामक दरोगा सौंपा गया है। इसकी मनमानी के कारण ही मेघदूत पार्क में गंदगी बढ़ने लगी है। वहीं पार्क पहुंचने वाले पुरुष व महिला पर्यटकों को वहां शौचालय की सुविधा मिलना भी बंद हो गई है। बताया जाता है कि पहले से बने शौचालय को तोड़कर नए शौचालय बनाने का निर्णय निगम ने लिया है।
इसके चलते मेघदूत पार्क के प्रभारी व कर्मचारियों ने शौचालय को ताला लगाकर बंद कर दिया है। पूछने पर बताया जाता है कि जल्द ही पुराने शौचालय टूटेंगे और नए बनेंगे, लेकिन जब तक नए शौचालय नहीं बनते हैं तब तक पर्यटकों को परेशानी उठाना पड़ेगी।
संबंधित समाचार

इस होटल में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां:फाइव स्टार FSSAI लाइसेंस नहीं मिला; इतना नॉनवेज बिना पैकिंग-लेबल के मिला

अधूरी सड़क के विरोध में अनोखा प्रदर्शन:रहवासियों के साथ कीचड़ में बैठे पार्षद; कहा- बारिश होते ही दलदल में बदल जाता है रास्ता

मंत्री-विधायक के इलाके में कारोबारी को चाकू मारा:तेज रफ्तार कार सवारों को समझाइश देना पड़ा महंगा; चार बदमाशों ने घेरकर की मारपीट

CJP के स्कूल निरीक्षण के दौरान बवाल:ग्रामीणों ने प्रवक्ता और साथियों को पीट-पीटकर खदेड़ा

जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:इस शहर के ‘डॉक्टर’ ने तैयार की थी शराब; इतने लोगों की मौत के मामले में गुजरात पुलिस की कार्रवाई

तेज रफ्तार बुलेट का कहर:काम पर जा रहे बुजुर्ग को बुलेट ने मारी टक्कर; इलाज के दौरान मौत, सीसीटीवी में भागता दिखा आरोपी

ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को आखिरी मौका; जवाब नहीं दिया तो कलेक्टर को होना पड़ेगा पेश

वीडियो देखिये, पांच सितारा होटल की रसोई में गंदगी का राज:फूड एंड ड्रग जांच में कई खामियां सामने आईं; वेज-नॉनवेज सामग्री एक ही फ्रीजर में मिली

भाजयुमो में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल:12 जिलों में नए जिलाध्यक्ष-महामंत्री नियुक्त; इंदौर भोपाल सहित कई जिले होल्ड पर

वीडियो देखिए, फोरलेन मुआवजे की मांग पर कलेक्ट्रेट घेराव:किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, रात में भी लगाए नारे

योगासन में दिखेगा हुनर:दो लाख से ज्यादा के नकद पुरस्कार; राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय जज करेंगे मूल्यांकन

वीडियो देखिये, होटल में छापे के दौरान हंगामा:कवरेज को लेकर वीडियो जर्नलिस्ट से अधिकारी ने की बदसलूकी

गैस वाहन से रिसाव और आग:चौराहे पर थम गया ट्रैफिक; पुलिस से फायर ब्रिगेड तक सभी हुए अलर्ट

झाड़ू पर बवाल:निगमकर्मी और रहवासी भिड़े; सिर फूटा तो थाने पहुंचा मामला

विवि में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल:गेट टूटने के मामले में पांच गिरफ्तार; 10 पर एफआईआर

18 को डिस्चार्ज,19 को मौत:एच1एन1 मरीज की सूचना नहीं देने पर अस्पताल को सीएमएचओ का नोटिस

पांच साल से नहीं खुल रहा था मुंह, अब मिली राहत:शहर में पहली बार मरीज के जबड़े के हिसाब से बना कृत्रिम जोड़

दूषित पानी कांड की जांच पूरी:600 से ज्यादा पन्नों की रिपोर्ट हाईकोर्ट में सीलबंद; 36 मौतों की जिम्मेदारी पर 25 को होगा खुलासा

शादी का झांसा देकर महिला से 1.27 करोड़ खर्च करवाए:लग्जरी लाइफ के लिए बदलता रहा नंबर-ठिकाना; आरोपी गिरफ्तार

करोड़ों के लालच में किशोर की हत्या:मेडिकल स्टूडेंट बनकर की दोस्ती; प्राइवेट पार्ट निकालकर बेचने की थी साजिश, तालाब में क्राइम सीन रीक्रिएट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!