काफिले पर पथराव का मामला: करणी सेना प्रमुख आष्टा पहुंचे
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हरदा।
21 दिसंबर को करणी सेना द्वारा आयोजित जनक्रांति आंदोलन के बाद स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई थी, जब आंदोलन से लौट रहे करणी सेना के कार्यकर्ताओं के काफिले पर सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र में पथराव की घटना सामने आई थी।
करणी सेना प्रमुख का आष्टा दौरा
इस पूरे मामले को लेकर करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर आज आष्टा पहुंचे हैं। उनके दौरे को देखते हुए प्रशासन सतर्क है और क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।
यह पूरा मामला
घटना 21 दिसंबर को रात के समय आष्टा क्षेत्र में हुई थी, जहां करणी सेना के काफिले पर पथराव किया गया था। इस दौरान एक दर्जन से अधिक वाहनों के शीशे टूटने की खबर सामने आई थी।
आरोप एक समुदाय विशेष के लोगों पर लगे थे, जिसके बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने अलीपुर मार्ग पर जाम लगा दिया था। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित में किया था।
शुक्रवार को मुस्लिम समाज ने जताया विरोध
घटना के विरोध में शुक्रवार को आष्टा में मुस्लिम समाज द्वारा दुकानें बंद रखी गईं। जुम्मे की नमाज के बाद समाजजन पुराना बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान एसडीएम नितिन टाले, एसडीओपी आकाश अमलकर सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।
एकतरफा कार्रवाई का आरोप
मुस्लिम समाज की ओर से यह ज्ञापन शहर काजी फजले बारी आरिफ साहब के नेतृत्व में सौंपा गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि प्रशासन द्वारा एकतरफा कार्रवाई की जा रही है।
समाज के प्रतिनिधियों ने 21 दिसंबर 2025 को हुई आष्टा की घटना की निंदा करते हुए इसे आकस्मिक घटना बताया और कहा कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है और तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

राजधानी में किसानों का प्रदर्शन:सीएम हाउस कूच की चेतावनी; इस मांग को लेकर पहुंचे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध:श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी; मौके से लौटे एसडीएम

सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई:निगमायुक्त बोले-खराब बोरिंग की मरम्मत कराई जाएगी

वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां:जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...:वजह अब भी रहस्यमय!

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!