सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर केस दर्ज: ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को दी थी थप्पड़ मारने की धमकी
Khulasa First
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज किया है। यह कार्रवाई एक पुलिसकर्मी से कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है।
एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंचे थे पुलिसकर्मी
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले एफआरबी (फर्स्ट रिस्पॉन्स बाइक) पर तैनात पुलिसकर्मी गोरख मोर को सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे।
इसी दौरान मौके पर मौजूद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सोनू वर्मा ने कथित रूप से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया।
अभद्र भाषा और धमकी का आरोप
सोनू वर्मा ने पुलिसकर्मी से अशोभनीय भाषा में बात की और थप्पड़ मारने की धमकी भी दी। इस पूरे घटनाक्रम का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ केस
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में इस घटना को लेकर नाराजगी देखी गई। वीडियो और पुलिसकर्मी की शिकायत के आधार पर हीरानगर थाना पुलिस ने सोनू वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया।
आरोपी फरार
इस प्रकरण में सोनू वर्मा के साथ दो अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। फिलहाल सोनू वर्मा समेत तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!