सराफा बाजार में डकैती: हथियारबंद बदमाशों ने कई दुकानों को बनाया निशाना; सदमे में व्यापारी के पिता की मौत
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
सराफा बाजार में डकैती का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार रात करीब 10 से 12 हथियारबंद डकैतों ने बेखौफ होकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया।
जिले के किला क्षेत्र स्थित सराफा बाजार में घुसे बदमाश गुलेल, सब्बल और पिस्टल से लैस थे और उन्होंने दो ज्वेलरी दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का माल लूट लिया।
बुजुर्ग व्यापारी पर जानलेवा हमला
वारदात के दौरान बदमाशों ने दुकान में सो रहे 75 वर्षीय व्यापारी गोपालचंद सोनी पर भी हमला किया। शटर की आवाज सुनकर जब वे जागे और शोर मचाया, तो बदमाशों ने बाहर से ही शटर के नीचे लोहे का सब्बल घुसा दिया, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई।
हालांकि खतरा भांपते हुए बुजुर्ग ने अंदर से दूसरा ताला लगा लिया और जोर-जोर से चिल्लाने लगे, जिससे बदमाश दुकान में घुस नहीं पाए और उनकी जान बच गई।
पहले राजेंद्र विजयवर्गीय की दुकान को बनाया निशाना
डकैतों ने सबसे पहले सराफा व्यापारी राजेंद्र विजयवर्गीय की दुकान को निशाना बनाया। यहां से करीब 1 किलो चांदी, 3 तोला सोना और 3 लाख रुपये नकद चोरी किए गए।
पहचान छिपाने के लिए बदमाशों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। इसके बाद पास ही स्थित श्री बागेश्वर ज्वेलर्स (सचिन सोनी) का ताला तोड़कर 32 हजार रुपये नकद, 200 ग्राम चांदी और कुछ औजार ले गए।
हैरानी की बात यह रही कि दुकानों के ऊपर परिवार रहते हैं, इसके बावजूद बदमाश पूरी बेखौफी से वारदात करते रहे।
पीछा करने पर की फायरिंग
शोर सुनकर जब लोग जागे और बदमाश बांसवाड़ा क्षेत्र की ओर भागने लगे, तो अमित मेवाड़े, कमल मेवाड़े और एक अन्य युवक ने उनका पीछा किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पिस्तौल से फायरिंग की और गुलेल से पत्थर चलाए।
गुलेल का पत्थर लगने से कमल मेवाड़े की आंख गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि अमित की पीठ में चोट आई। अमित ने एक बदमाश को रॉड मारकर गिरा भी दिया था, लेकिन उसके साथी ने फायर कर उसे बचा लिया। इसके बाद सभी बदमाश श्मशान के पास खड़ी बाइकों से हाईवे की ओर फरार हो गए।
चोरी की खबर से व्यापारी के पिता की मौत
डकैती की सूचना मिलने के बाद श्री बागेश्वर ज्वेलर्स के संचालक सचिन सोनी के पिता सुंदरलाल सोनी (65) को गहरा सदमा लगा। उन्हें हार्ट अटैक आया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सचिन सोनी ने बताया कि उनके पिता पहले भी हृदय रोग से पीड़ित थे और घटना के बाद से अत्यधिक तनाव में थे।
मंदिर के पुजारी को भी दी धमकी
बाजार स्थित लक्ष्मीकांत मंदिर के पुजारी नरसिंह लाल लश्करी (75) ने बताया कि खटपट की आवाज सुनकर बाहर आने पर बदमाशों ने उन्हें धमकाकर अंदर रहने को कहा। डर के कारण उन्होंने लाइट तक नहीं जलाई और पड़ोसियों को फोन कर सूचना दी।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही एसपी अमित तोलानी, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार बदमाशों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!