बीआरटीएस: हादसों का हॉट स्पॉट, ट्रैफिक सिग्नल में घुसी बस
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बीआरटीएस हटाने के नाम पर नगर निगम की लापरवाही साफ दिखने लगी है। आधी-अधूरी रेलिंगे, बीच सड़क पर खड़े ट्रैफिक सिग्नल और बिना किसी वैकल्पिक संकेतक के छोड़े गए चौराहे हादसों को खुला न्योता दे रहे हैं। यह लापरवाही शनिवार सुबह विजय नगर चौराहे पर बड़ा हादसा बनकर सामने आई, जिसमें अशोक ट्रेवल्स की एसी स्लीपर बस सीधे ट्रैफिक सिग्नल से जा टकराई।
शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे विजय नगर चौराहे पर इसी अव्यवस्था ने बड़ा हादसा करा दिया। अशोक ट्रेवल्स की एसी स्लीपर (एमपी 14 जेडएफ 9954) उदयपुर से भोपाल रसोमा चौराहे से विजय नगर की ओर आ रही थी। बीआरटीएस हटने के बाद सड़क चौड़ी हो चुकी है, लेकिन ट्रैफिक सिग्नल वहीं है।
बस चालक को अंदाजा नहीं हो पाया और बस सीधे सिग्नल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चौराहे पर लगा ट्रैफिक सिग्नल टूटकर चकनाचूर हो गया। धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, देखा तो बस सिग्नल में घुसी हुई है। गनीमत रही कि बस की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, वरना जानलेवा हादसा हो सकता था।
कई जगह रेलिंग आधी तोड़कर छोड़ दी... बस चालक प्रतापसिंह चौहान ने नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर बीच सड़क सिग्नल नहीं होता तो यह हादसा नहीं होता। बीआरटीएस तो आधा-अधूरा हटा दिया गया, लेकिन सिग्नल वहीं रह गया, यही दुर्घटना की वजह बना। बस में सवार 26 यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन दूसरी बस का इंतजार करना पड़ा।
लोगों का कहना है यदि समय रहते नगर निगम ने सिग्नल हटाकर नया ट्रैफिक प्लान लागू किया होता तो हादसा नहीं होता। बीआरटीएस कॉरिडोर हटाने के बाद नगर निगम ने कई जगहों पर रेलिंग आधी-अधूरी तोड़कर छोड़ दी है। कहीं सिग्नल खुले में खड़े हैं तो कहीं रोटरी या संकेतक लगाए बिना ही सड़क चौड़ी कर दी गई है। इससे वाहन चालकों को अंदाजा ही नहीं लग पा रहा और हादसे हो रहे हैं।
संबंधित समाचार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!