आयुष कार्यालय में रिश्वतखोरी का खुलासा: सहायक ग्रेड-2 के पति 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथों ट्रैप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, झाबुआ।
लोकायुक्त संगठन इंदौर की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला आयुष कार्यालय झाबुआ में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 रत्ना प्रेम पंवार के पति नरेन्द्र पंवार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश और डीआईजी मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में की गई।
शिकायतकर्ता कमल सिंह ठाकुर (63), निवासी पेटलावद, हाल ही में शासकीय आयुर्वेद औषधालय से कम्पाउंडर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने लोकायुक्त को शिकायत की थी कि उनके पेंशन, ग्रेच्युटी, अर्जित अवकाश और समयमान वेतनमान के बिल तैयार कराने तथा कोषालय से राशि निकलवाने के एवज में 12 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है।
शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप प्लान किया। शुक्रवार को आरोपित कर्मचारी रत्ना प्रेम पंवार ने रिश्वत लेने के लिए अपने पति नरेन्द्र पंवार को भेजा। झाबुआ के राजगढ़ चौराहे पर जैसे ही नरेन्द्र पंवार ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए लिए, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
इस मामले में आरोपी कर्मचारी और उसके पति के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 तथा बीएनएस की धारा 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लोकायुक्त टीम में कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया सहित पुलिसकर्मियों का विशेष दल शामिल था। संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में की जा सकती है।
संबंधित समाचार

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी

राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा:रेकी के लिए सरदार बनकर घूमते थे; 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 गाड़ी बरामद

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी:डायरी में दर्द किया बयां; भाई ने पुलिस को सौंपे 4 पन्ने

जहरीली शराब:मौत से बेसहारा घरों में अब रोटी का संकट

नगर निगम का बड़ा एक्शन:70 बिल्डर्स को थमाए 200 करोड़ की टैक्स वसूली नोटिस

‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव:सेवा-संकल्प अभियान की तैयारी की समीक्षा

नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

कंपनी में जोरदार धमाका:नाइट्रोजन टैंक फटा; 3 मजदूर घायल, मची अफरा-तफरी

गणेश कैप मार्ट में सुरक्षा मापदंडों की उड़ रही धज्जियां:जोन 10 के अफसरों की शह पर पनपा खतरा, सार्वजनिक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!