बैतूल-धार को ‘सेहत का संबल’: देश के पहले पीपीपी मेडिकल कॉलेजों की सौगात
Khulasa First
संवाददाता

दो-तीन साल में बदलेगी मप्र के स्वास्थ्य की तस्वीर
महेश दीक्षित 98935-66422 खुलासा फर्स्ट।
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में मंगलवार को एक नया इतिहास रच दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगतप्रकाश नड्डा ने एक ही दिन बैतूल और धार में देश के पहले पीपीपी मोड पर बनने वाले दो मेडिकल कॉलेजों का अलग-अलग भूमिपूजन किया। इस अवसर पर बैतूल जिले में 383 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया गया। बैतूल कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल उपस्थित थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा इन मेडिकल कॉलेजों के निर्माण से न केवल बैतूल और धार, बल्कि आसपास के जनजातीय अंचलों को भी सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। यह पहल प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान को सुदृढ़ करते हुए मुलताई का नाम ‘मूलतापी’ करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा पीपीपी मॉडल पर बनने वाले ये मेडिकल कॉलेज देश में अपनी तरह के पहले उदाहरण हैं, जहां समाज और सरकार मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण करेंगे।
उन्होंने बताया इसी वर्ष अगस्त में बैतूल, धार, कटनी और पन्ना में चार मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए अनुबंध किए गए थे। बैतूल और धार का भूमिपूजन हो चुका है, जबकि शीघ्र ही कटनी और पन्ना में भी शिलान्यास किया जाएगा। इसके बाद भिंड, मुरैना, खरगोन, अशोकनगर, गुना, बालाघाट, टीकमगढ़, सीधी और शाजापुर में भी मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी है।
मुख्यमंत्री ने बताया धार और बैतूल के मेडिकल कॉलेज दो से तीन वर्षों में बनकर तैयार होंगे। इनके शुरू होने से प्रदेश में एमबीबीएस की 100-100 सीटें और बढ़ेंगी। उन्होंने बताया प्रदेश में वर्तमान में 33 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। बीते दो वर्षों में 6 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज शुरू किए गए हैं।
बैतूल के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय: खंडेलवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा मेडिकल कॉलेज की सौगात से बैतूल के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए भोपाल या नागपुर जाने की मजबूरी खत्म होगी। उन्होंने कहा यह सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि जिले के लाखों नागरिकों के लिए जीवनरक्षक सुविधा है। मेडिकल कॉलेज के साथ नर्सिंग, पैरामेडिकल और चिकित्सा शिक्षा के अवसर भी बढ़ेंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।
धार में एक रुपए की लीज पर जमीन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया धार जिले में 260 करोड़ रुपए की लागत से 25 एकड़ भूमि पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद शिक्षा धाम फाउंडेशन के सहयोग से बनने वाले इस कॉलेज के लिए राज्य सरकार ने एक रुपए की लीज पर जमीन उपलब्ध कराई है। यहां एमबीबीएस के साथ नर्सिंग और पैरामेडिकल पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे।
स्वास्थ्य नवाचार में मप्र देश का पथप्रदर्शक: नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगतप्रकाश नड्डा ने कहा धार और बैतूल में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन ऐतिहासिक और दूरगामी निर्णय है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र को सेवा के साथ संवेदनशीलता से जोड़ा गया है और मप्र इस सोच को जमीन पर उतारने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
नड्डा ने कहा स्वास्थ्य सेवाएं महानगरों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि जनजातीय और दूरस्थ अंचलों तक पहुंच रही हैं। देशभर में 1.81 लाख आयुष्मान आरोग्य मंदिर कार्यरत हैं, जहां जच्चा-बच्चा, युवा और बुजुर्ग, सभी के लिए समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं।
आयुष्मान भारत योजना के तहत 62 करोड़ से अधिक नागरिकों को सालाना 5 लाख रुपए तक का नि:शुल्क इलाज मिल रहा है। 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी गंभीर बीमारियों के उपचार की विशेष व्यवस्था की गई है।
2030 तक 75 हजार सीटें बढ़ाने का लक्ष्य: केंद्रीय मंत्री ने कहा टेली-मानस जैसी पहल से मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं घर बैठे सुलभ हुई हैं, जिससे अब तक 30 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। हाइपरटेंशन, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों की व्यापक स्क्रीनिंग की जा रही है। टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में भारत ने 21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज कर वैश्विक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है।
उन्होंने बताया वर्ष 2014 में देश में 387 मेडिकल कॉलेज और 51 हजार एमबीबीएस सीटें थीं, जो आज बढ़कर 819 से अधिक मेडिकल कॉलेज और 1 लाख 29 हजार सीटों तक पहुंच चुकी हैं। पीएम मोदी ने 2030 से पहले 75 हजार नई मेडिकल सीटें बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। नड्डा ने कहा मप्र में कटनी और पन्ना में भी अगले चरण में मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन किया जाएगा।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!