खबर
टॉप न्यूज

बेबी अनिका के लिए उमड़ा पुलिस-शिक्षाविदों का प्यार: दैनिक विनय उजाला वेलफेयर सोसायटी ने सौंपा 2.77 लाख का चेक

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

24 दिसंबर 2025, 5:07 pm
शेयर करें:
बेबी अनिका के लिए उमड़ा पुलिस-शिक्षाविदों का प्यार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तीन साल की मासूम अनिका शर्मा का जीवन बचाने के लिए कल शहर के दो थाना प्रभारी आगे आए। आमतौर पर अपराधियों पर सख्ती करने वाले पुलिस अधिकारियों ने कल संवेदनशीलता दिखाई और बेबी अनिका के लिए मदद की। यही नहीं, शिक्षाविदों-संस्थानों ने भी हाथ बढ़ाया।

बेबी अनिका का जीवन बचाने के अभियान से जुड़े अनीश पांडे ने बताया बीते दिन कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान उस वक्त बड़ा भावुक दृश्य उपस्थित हो गया जबकि बेबी अनिका मां सरिता और पिता प्रवीण के साथ पहुंची। मां सरिता सोमवार शाम बेबी के लिए कैंपेन करते वक्त बेहोश हो गई थी जिन्हें बांठिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे ठीक होकर फिर बेबी की जिंदगी बचाने के भगीरथी काम में जुट गईं।

उनके चेहरे पर जहां बेबी के जीवन के लिए चिंता का भाव था वहीं इस बात का सुकून भी कि शहर का लगभग हर बाशिंदा बेबी की मदद कर रहा है। इस पुनीत यज्ञ में आहूति देने से पीछे नहीं है। कलेक्टर ने सरिता शर्मा से बेबी की अतिदुर्लभ और गंभीर स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप-2 नामक बीमारी की जानकारी ली। बताते समय सरिता बेहद भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू बह निकले। साथ में खड़े परिजनों ने बमुश्किल संभाला।

यहां दैनिक विनय उजाला वेलफेयर सोसायटी की ओर से संस्थापक वीरेंद्र मिश्रा, देवास के पूर्व डीईओ हीरालाल खुशाल, संपादक मनोहर राजपूत आदि ने अनिका के माता-पिता को 2.77 लाख रुपये का चेक सौंपा। प्रदीप दुबे, विजय मंडलकर और वैभव मिश्रा भी मौजूद थे जिन्होंने बेबी अनिका को दुलारा और उसके स्वस्थ होने की कामना की।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने संस्था की सराहना कर कहा ऐसी मानवीय पहल जीवन ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता को मजबूत करती हैं। खुशाल ने भावुक स्वर में कहा मासूम बिटिया अनिका की मुस्कान बचाना हमारा फर्ज है। आंखों में आंसू लिए सरिता-प्रवीण शर्मा ने आभार जताया और कहा ये मदद ही उनकी उम्मीद की आखरी किरण है।

हर मददगार के आभारी हैं। उनकी मदद हर पल अनिका को जिंदगी के लिए लडऩे की प्रेरणा दे रही है। गुरुकुलम स्कूल के संचालक हेमू शर्मा ने भी 51 हजार रुपए का चेक दिया। एमआईसी सदस्य निरंजन सिंह चौहान गुड्डू और टीम अनिका के सदस्य उपस्थित थे।

13 किलो की होने के पूर्व लगना है जीवनरक्षक इंजेक्शन
बेबी अनिका का इलाज उसके 13 किलो वजन होने से पूर्व कराना है। अभी वो साढ़े नौ किलों की है। वजन न बढ़े, इसलिए मां उसे डाइट फूड दे रही हैं लेकिन जब वो किसी और कुछ खाते देखती हैं तो वो भी मांगती है। उसे बड़ी मुश्किल से समझाना पड़ता है। सरिता ने बताया बेबी का इलाज अमेरिकी इंजेक्शन से ही संभव है जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए है।

थाना प्रभारियों ने दिखाई संवेदनशीलता
पांडे ने बताया बेबी अनिका के लिए कल थाना प्रभारियों ने भी मदद की। आमतौर पर अपराधियों पर सख्ती दिखाने वाले हाथ कल बेबी के लिए संवेदनशीलता से भरे थे। तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने स्वयं व स्टाफ की ओर से मदद की। इसी तरह एरोड्रम थाना प्रभारी तरुण भाटी व स्टाफ ने क्यू आर कोड पर स्कैन कर सहयोग प्रदान किया। डिकेश यादव, मयंक पांचाल, शुभम आदि भी मौजूद थे।

इन नंबरों पर दी जा सकती है मदद
बेबी अनिका शर्मा की मदद के लिए इस अभियान से जुड़े अनीश पांडे से मोबाइल नंबर 8319931567 और मां सरिता शर्मा से मोबाइल नंबर 6263764231 पर संपर्क किया जा सकता है।

1.75 लाख की मदद
सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य प्रतिमा चौराहा पर जागरूक नागरिक मंच अध्यक्ष अमितसिंह चौहान के नेतृत्व सदस्यों ने 1.75 लाख रुपए जुटाए। समाजसेवी उमाशंकर तरेटिया, अशोक मौर्य, स्वाति युवराज काशिद, मनीष चौरट, राधा राठौर, चंद्रकुंवर तोमर, प्रदीप जोशी, शैलेश ढोलवे, विकास कुशवाह, दीपेश मालवीय, महेश कैथवास मौजूद थे।

टैग:

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 1 hour ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 1 hour ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 1 hour ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 1 hour ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 1 hour ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 1 hour ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 1 hour ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 1 hour ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 2 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 2 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 2 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 2 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 2 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 2 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 2 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 2 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 2 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 2 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!