खुद को महापौर का करीबी बताने वाले शख्स का ऑडियो वायरल: अधिकारी के नाम पर 2 लाख की डील का दावा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम में कार्रवाई रुकवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे मांगने का मामला सामने आया है। खुद को महापौर पुष्यमित्र भार्गव का करीबी बताने वाले एक व्यक्ति का ऑडियो सामने आया है, जिसमें वह इंदौर के एक बड़े अधिकारी के नाम पर डील करते हुए सुनाई दे रहा है। ऑडियो में कार्रवाई रोकने के बदले करीब दो लाख रुपए की मांग की बात कही गई है।
लेन-देन की शिकायतें पहले भी सामने आई
दरअसल, नगर निगम में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, नोटिस और फिर कार्रवाई रुकवाने के नाम पर लेन-देन की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। ताजा मामला हवा बंगला स्थित जोन-14 क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है।
बेसमेंट की दुकान सील होने के बाद शुरू हुई बातचीत
जानकारी के मुताबिक हवा बंगला क्षेत्र में एक मकान के बेसमेंट में बनी दुकान को नगर निगम ने अवैध बताते हुए सील कर दिया। बताया जा रहा है कि एरिया के भवन अधिकारी वैभव देवलासे ने फोन कर दुकान बंद करने को कहा था, हालांकि इस दौरान कोई औपचारिक नोटिस जारी नहीं किया गया।
दुकान पर कागज चिपकाकर किया सील
इसके अगले दिन नगर निगम के बिल कलेक्टर सीबी सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे और दुकान पर कागज चिपकाकर उसे सील कर दिया। दुकान में रखा सामान भी निकालने की अनुमति नहीं दी गई।
पवन भागवत नाम का व्यक्ति आया
दुकान खुलवाने के प्रयास में भवन मालिक के संपर्क में पवन भागवत नाम का व्यक्ति आया, जो खुद को महापौर का करीबी बताता है। इसके बाद दोनों के बीच कई बार फोन पर बातचीत हुई, जिसकी तीन ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई हैं।
ऑडियो में पैसे की मांग का जिक्र
पहली रिकॉर्डिंग में पवन भागवत कथित तौर पर कहता सुनाई देता है कि कार्रवाई रुकवाने के लिए अधिकारी की ओर से दो लाख रुपए मांगे जा रहे हैं। दूसरी रिकॉर्डिंग में रकम को लेकर बातचीत जारी रहती है, जिसमें ‘खर्चा-पानी’ के तौर पर 30-35 हजार रुपए देने की बात कही जाती है और यह भी कहा जाता है कि इसकी कोई रसीद नहीं मिलेगी। तीसरी रिकॉर्डिंग में कथित तौर पर कहा गया है कि निगम से एक व्यक्ति आएगा, जिसे पैसे दे देने पर आगे कोई परेशानी नहीं होगी।
जांच की बात कह रहे अधिकारी
मामले को लेकर नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल का कहना है कि सामने आए ऑडियो और तथ्यों की जांच कराई जाएगी। वहीं भवन अधिकारी वैभव देवलासे का कहना है कि दुकान को नोटिस दिया गया था और कार्रवाई प्रशासन के निर्देश पर की जा रही है। उन्होंने पवन भागवत को पहचानने से इनकार किया है।
आरोपों से इनकार
उधर पवन भागवत ने रिश्वत या किसी तरह की डील से इनकार किया है। उनका कहना है कि भवन मालिक ने मदद के लिए संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने किसी भी प्रकार की लेन-देन की बात नहीं की और मामले में खुद को असंबंधित बताया है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!