खबर
Top News

एयरपोर्ट के पास फ्यूल टैंक पर हमला: कई उड़ानों का रास्ता बदला; अमेरिकी राष्ट्रपति ने किसकी सुरक्षा में मदद मांगी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 मार्च 2026, 11:48 am
शेयर करें:
एयरपोर्ट के पास फ्यूल टैंक पर हमला

खुलासा फर्स्ट, तेल अवीव/तेहरान।
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच सोमवार को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक फ्यूल टैंक को निशाना बनाकर हमला किया गया। हमले के बाद इलाके में आग लग गई, जिसके कारण सुरक्षा कारणों से कई उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों की ओर डायवर्ट करना पड़ा। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी संघर्ष के दौरान इस क्षेत्र को निशाना बनाया जा चुका है।

होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित रखने में सहयोग देने की अपील
इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को नाटो देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित रखने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सहयोगी देश इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की सुरक्षा में मदद नहीं करते हैं तो नाटो के भविष्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।

अमेरिका ने कई अंतरराष्ट्रीय मामलों में अपने सहयोगियों का साथ दिया
ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने कई अंतरराष्ट्रीय मामलों में अपने सहयोगियों का साथ दिया है, इसलिए अब यह देखने का समय है कि क्या वे भी इस मुद्दे पर अमेरिका का समर्थन करते हैं। दरअसल, उन्होंने उन देशों से युद्धपोत और अन्य सैन्य सहयोग भेजने की मांग की है जो होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल परिवहन पर निर्भर हैं। दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत तेल इसी समुद्री मार्ग से होकर गुजरता है।

ईरान ने दागी ‘सेजिल’ बैलिस्टिक मिसाइल
तनाव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया है कि उसने इजराइल के सैन्य और रक्षा ठिकानों को निशाना बनाते हुए ‘सेजिल’ बैलिस्टिक मिसाइल दागी।

ठोस ईंधन से चलने वाली रणनीतिक मिसाइल
यह ठोस ईंधन से चलने वाली रणनीतिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता लगभग 2000 से 2500 किलोमीटर तक बताई जाती है।विश्लेषकों के अनुसार इस मिसाइल की रेंज मध्य-पूर्व के कई देशों के साथ-साथ दक्षिणी रूस, पश्चिमी चीन, भारत और हिंद महासागर तथा भूमध्य सागर के बड़े हिस्सों तक पहुंच सकती है।

यूएई में 19 भारतीयों की गिरफ्तारी
संघर्ष के बीच संयुक्त अरब अमीरात में फेक न्यूज फैलाने के आरोप में 35 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिनमें 19 भारतीय भी शामिल हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इन लोगों पर सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो और गलत जानकारी प्रसारित करने का आरोप है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म की निगरानी
यूएई के अटॉर्नी जनरल डॉ. हमद सैफ अल शम्स ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म की निगरानी के बाद यह कदम उठाया गया है, ताकि अफवाहों और झूठी सूचनाओं के कारण किसी तरह की अशांति या भय का माहौल न बने।

टैग:

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 8 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 8 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 9 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 9 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 9 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 9 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 9 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 9 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 9 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 10 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 10 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 10 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 10 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 10 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 10 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 10 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 10 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!