विधानसभा क्षेत्र-1 को 32 बोरवेल की मिली सौगात: आकाश विजयवर्गीय ने सांसद शंकर लालवानी के साथ किया बोरिंग का शुभारंभ
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस पर विधानसभा क्षेत्र-1 के रहवासियों को अटल संकल्प के साथ स्वच्छ पेयजल की सौगात मिली। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय एवं सांसद शंकर लालवानी ने 32 बोरवेल की बोरिंग का शुभारंभ किया ।
आकाश विजयवर्गीय ने क्षेत्र के सभी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर रहे हैं। स्कूलों में एआई लैब का सेटअप लगा रहे हैं, लेकिन क्षेत्र में कुछ लोग जलसंकट का सामना कर रहे हैं। हमारे प्रयास से अधिकतर स्थानों पर नर्मदा जल पहुंच रहा है लेकिन कुछ जगह जहां नर्मदा लाइन नहीं है, वहां बोरवेल से रहवासियों को आपूर्ति की जाएगी।
सांसद शंकर लालवानीजी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमारी विनती पर तुरंत जितने बोरवेल मांगे थे स्वीकृत कर दिए। कार्यकर्ताओं से कहना चाहूंगा लोगों की समस्याओं की जानकारी लेकर शीघ्र समाधान करें। अटलजी ने भाजपा के पौधे को बनाया विशाल वटवृक्ष विजयवर्गीय ने कहा अटलजी के विचार उनके स्वर्गारोहण के बाद भी जीवित हैं। कैलाश विजयवर्गीय कहते हैं हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था प्रदेश में कभी हमारा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनेगा।
हम जब सपने भी देखते थे तो धरने-प्रदर्शन और पुलिस की लाठियों के ही देखते थे, लेकिन अटलजी के करिश्माई व्यक्तित्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता के कारण देश के बड़े हिस्से पर आज भाजपा का राज है। अटलजी कहते थे अंधेरा हटेगा, सूरज उगेगा और कमल खिलेगा। अटलजी का सौम्यता और सभी को साथ लेकर चलने की काबिलियत की वजह से प्रतिद्वंदी भी सम्मान करते थे।
सरल व्यक्तिव के धनी थे अटलजी - सांसद शंकर लालवानी
सांसद शंकर लालवानी ने कहा अटलजी ने सदैव सिद्धांतों की राजनीति की। सामान्य कार्यकर्ता से भी सहज और सरल मुलाकात करते थे। एक बार जब उन्हे रक्षाबंधन पर्व के दौरान रक्षासूत्र भेजे गए तो उन्होंने कहा था अब पूरे इंदौर का भाई बन गया हूं। एक बार जब वे इंदौर आए तो मैं एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह उनके पास खड़ा होकर फोटो खींचवाने लगा तो उन्होंने मुझे अपने पास बैठाकर फोटो खिंचवाया।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!