एएसआई पर गिरी गाज: शराब पीकर ड्यूटी में लापरवाही पर हुआ पदानवत; 5 साल के लिए बनाया प्रधान आरक्षक
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नरेट में अनुशासनहीनता और लापरवाही के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत एक और कड़ी कार्रवाई की गई है। अभियान के तहत न सिर्फ बाहरी व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है, बल्कि विभाग के अंदर भी अनुशासन कायम करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
ASI रामेश्वर परमार पर गिरी गाज
पुलिस कमिश्नरेट ने एएसआई रामेश्वर परमार के खिलाफ गंभीर कार्रवाई करते हुए उन्हें पांच वर्ष के लिए पदावनत कर प्रधान आरक्षक बना दिया गया है। अब वह अपने सेवानिवृत्ति वर्ष 2029 तक प्रधान आरक्षक के पद पर ही कार्यरत रहेंगे।
शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप
बता दें कि, थाना तिलक नगर क्षेत्र में FRV (फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल) ड्यूटी के दौरान एएसआई रामेश्वर परमार को अत्यधिक शराब के नशे में सोते हुए पाया गया था। इतना ही नहीं, ड्यूटी के समय उन्होंने साथी पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया, जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंची।
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
एएसआई रामेश्वर परमार अपने पूरे सेवा काल में शराब सेवन और अनुचित व्यवहार को लेकर पहले भी कई बार दंडित हो चुके हैं। इसके बावजूद उनके व्यवहार में सुधार नहीं आया, जिसके चलते इस बार कठोर कार्रवाई की गई।
ऑपरेशन क्लीन के तहत सख्त संदेश
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट का स्पष्ट संदेश है कि ड्यूटी में लापरवाही, शराब सेवन और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऑपरेशन क्लीन के तहत ऐसे पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जो विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
आने वाले दिनों में भी अनुशासनहीन और गैर-जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!