इंदौर में बीता आशा भोसले का बचपन: सीहोर के शरबती गेहूं की रोटियों और सराफा के स्वाद की थी दीवानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें शनिवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है।
इंदौर से रहा गहरा जुड़ाव
बहुत कम लोग जानते हैं कि आशा भोसले का मध्य प्रदेश, खासकर इंदौर से बेहद गहरा रिश्ता रहा है। उनका बचपन इंदौर की छावनी क्षेत्र के मुराई मोहल्ले में बीता था। यहां की संस्कृति और माहौल का उनके व्यक्तित्व पर गहरा असर पड़ा।
सीहोर के शरबती गेहूं से था लगाव
आशा ताई को सीहोर के मशहूर शरबती गेहूं की रोटियां बेहद पसंद थी। इंदौर निवासी उनके रिश्तेदार मनोज बिनीवाले बताते हैं कि वे अक्सर उनके लिए इंदौर का नमकीन और सीहोर का गेहूं लेकर मुंबई जाते थे।
सराफा चौपाटी की रही दीवानी
आशा भोसले जब भी इंदौर आती थी, तो सराफा चौपाटी की खाऊ गली जरूर जाती थी। यहां के गुलाब जामुन, रबड़ी और दही बड़े उन्हें बेहद पसंद थे। करीब 17 साल पहले एक कार्यक्रम के दौरान वे इंदौर आई थी और सयाजी होटल में ठहरी थी, जहां उन्होंने घर का बना खाना मंगवाया था।
परिवार और संगीत की विरासत
आशा भोसले, मशहूर संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन थी। उनके पिता की नाटक कंपनी के चलते परिवार कुछ समय इंदौर में भी रहा, जहां लता मंगेशकर का जन्म हुआ था।
12000 से ज्यादा गीतों की धरोहर
आशा भोसले ने अपने करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए। “इन आंखों की मस्ती”, “दम मारो दम”, “पिया तू अब तो आजा” और “चुरा लिया है तुमने” जैसे उनके गीत आज भी अमर हैं।
उनका जुड़ाव शहर के लिए हमेशा गर्व का विषय रहेगा
उनके निधन पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी आवाज ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और इंदौर से उनका जुड़ाव शहर के लिए हमेशा गर्व का विषय रहेगा।
आशा भोसले का यूं जाना संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है, लेकिन उनकी आवाज और यादें हमेशा जिंदा रहेंगी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!