19 करोड़ रुपए के वसूली आदेश के खिलाफ अपील: हुकुमचंद मिल स्टांप ड्यूटी मामला कमिश्नर कोर्ट में
KHULASA FIRST
संवाददाता

कांग्रेस की मांग- 60 करोड़ से अधिक ड्यूटी वसूली जाए
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हुकुमचंद मिल जमीन की रजिस्ट्री में स्टांप ड्यूटी चोरी का मामला कमिश्नर एवं महानिरीक्षक पंजीयक कार्यालय तक पहुंच गया है। नगर निगम द्वारा 23 मार्च 2025 को गृह निर्माण मंडल के पक्ष में की गई रजिस्ट्री पर उठे सवालों ने प्रशासनिक और कानूनी हलकों में हलचल तेज कर दी है। कांग्रेस ने 19 करोड़ रुपए की मांग को कम बताया है।
नगर निगम द्वारा हुकुमचंद मिल की संपत्ति की रजिस्ट्री 23/03/2025 को गृह निर्माण मंडल के पक्ष में की गई थी। इसमें करोड़ों की स्टापं ड्यूटी कम लगाने की शिकायत एडवोकेट एवं कांग्रेस नेता प्रमोद कुमार द्विवेदी ने की थी। शिकायत की जांच के बाद वरिष्ठ जिला पंजीयक समरथमल राठौड़ ने गृह निर्माण मंडल को 28 फरवरी तक 19 करोड़ रुपए से अधिक ड्यूटी जमा करने का आदेश जारी किया है।
महानिरीक्षक पंजीयक करेंगे जांच
शिकायत महानिरीक्षक पंजीयक कार्यालय को भी भेजी गई है, जहां से स्वतंत्र जांच की संभावना है। हुकुमचंद मिल का जमीन विवाद कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर नई जंग में बदलता दिख रहा है। कमिश्नर की सुनवाई और पंजीयक विभाग की जांच इस बहुचर्चित प्रकरण की दिशा तय करेगी।
कानून सबके लिए समान
द्विवेदी ने सवाल उठाया मुद्दा यह नहीं है कि गृह निर्माण मंडल एक सरकारी उपक्रम है या पैसा सरकार के पास ही जाएगा। असली सवाल यह है कि क्या कानून सबके लिए समान है? उन्होंने आरोप लगाया सुनवाई के दौरान उनके तथ्य और प्रमाणों पर विचार नहीं किया गया।
बहस का पर्याप्त अवसर नहीं देकर प्राकृतिक न्याय की अनदेखी की गई। नियमों से परे जाकर आदेश पारित किया गया। उन्होंने पूछा 17 करोड़ 32 लाख रुपए से अधिक की स्टाम्प ड्यूटी कम क्यों लगाई गई और इसके पीछे क्या कारण हैं।
अपील से पहले 25% जमा करना अनिवार्य
वरिष्ठ जिला पंजीयक के आदेश के खिलाफ अपील करने पर गृह निर्माण मंडल को निर्धारित ड्यूटी की राशि का 25% पहले जमा करना अनिवार्य होगा। यानी 19 करोड़ से अधिक की राशि पर 25% जमा करने के बाद ही कमिश्नर स्तर पर अपील की सुनवाई संभव होगी। हालांकि, इससे पहले ही द्विवेदी कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करा चुके हैं। ऐसे में अब कमिश्नर को दोनों पक्षों की सुनवाई करनी होगी।
60 करोड़ से अधिक स्टांप ड्यूटी की मांग
प्रमोदकुमार द्विवेदी ने राठौड़ के आदेश के खिलाफ कमिश्नर के समक्ष अपील की है। उन्होंने नियमों, वित्त सचिव के आदेशों तथा गृह निर्माण मंडल के जवाब के आधार पर दावा किया संपत्ति की कीमत 485.85 करोड़ है, जिस पर 60 करोड़ 73 लाख रुपए से अधिक स्टांप ड्यूटी बनती है।
वरिष्ठ जिला पंजीयक ने गलत और अपूर्ण आदेश दिया है, जिससे सरकार को लगभग 17 करोड़ 35 लाख रुपए का नुकसान होगा। उन्होंने अपील स्वीकार कर पूर्ण स्टाम्प ड्यूटी वसूलने की मांग की है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!