भाजपा पार्षद का एक और ऑडियो वायरल: मेयर की फाइलें खोलने की धमकी; दोस्त को दी आपत्तियां लगाकर पैसा कमाने की सलाह
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा पार्षदों के बीच हुए विवाद के बाद अब एक तीसरा कथित ऑडियो सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। दावा किया जा रहा है कि यह पहले वायरल हुए ऑडियो का अगला हिस्सा है, हालांकि इसकी तिथि और प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।
भाजपा पार्षद और मित्र के बीच हुई बात
वायरल ऑडियो को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें भाजपा पार्षद कमलेश कालरा और उनके मित्र नरेंद्र सोनी के बीच का बातचीत रिकॉर्ड है। ऑडियो में दोनों सिंधी और हिंदी मिश्रित भाषा में संवाद करते हुए सुनाई देते हैं।
बातचीत का विषय उस पुराने घटनाक्रम से जुड़ा बताया जा रहा है, जब क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ था और कुछ लोग पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। यह प्रदर्शन कथित तौर पर नगर निगम और मेयर के खिलाफ माना गया था।
कमलेश कालरा ने ऑडियो को बताया फर्जी
पूरा मामला सामने आने के बाद पार्षद कमलेश कालरा ने ऑडियो को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उनका साफ कहना है कि न तो वह किसी नरेंद्र सोनी को जानते हैं न ही वायरल ऑडियो में आवाज उनकी है।
कालरा का दावा है कि यह AI तकनीक से तैयार किया गया फर्जी ऑडियो हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी उनकी आवाज के नाम पर कई ऑडियो वायरल हो चुके हैं, जो जांच में गलत साबित हुए थे।
पहले ही की जा चुकी है पुलिस में शिकायत
कमलेश कालरा के अनुसार, उन्होंने करीब छह महीने पहले जूनी इंदौर पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उनकी आवाज के नाम पर वायरल हो रहे फर्जी ऑडियो का जिक्र था। उनका कहना है कि अब सामने आए नए ऑडियो की भी तकनीकी जांच कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
फिर गरमाई राजनीति
इंदौर में दो भाजपा पार्षदों के बीच चल रहा यह विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पहले जीतू यादव और कमलेश कालरा के बीच बयानबाज़ी, फिर एक के बाद एक ऑडियो का सामने आना-इन सबने इंदौर की राजनीति को गरमा दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वायरल ऑडियो में किए गए दावे कितने सही हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!