जन संसद में अमिताभ सिंघल ने किया मप्र का प्रतिनिधित्व: राहुल संसद में रखेंगे लघु मध्यम व्यापारियों की बात
Khulasa First
संवाददाता

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से अग्रवाल वैश्य समाज व व्यापारी वर्ग के मुद्दों पर सार्थक संवाद हुआ
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन संसद कार्यक्रम के अंतर्गत संसद भवन के नेता प्रतिपक्ष कक्ष में देशभर के अग्रवाल वैश्य व्यापारी समाज के चुनिंदा प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया गया।
बैठक में मध्य प्रदेश से एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में समाजसेवी एवं अग्रवाल समाज के प्रमुख विचारक अमिताभ सिंघल को आमंत्रित किया गया था।
बैठक में सिंघल ने सर्वप्रथम अग्रवाल कुल के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन के ऐतिहासिक योगदान और उनके समाजवादी आर्थिक दर्शन को राहुल गांधी के समक्ष रखा।
उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन सहयोग, समानता और आत्मनिर्भरता आधारित अर्थव्यवस्था के प्रणेता थे, जहां राज्य में आने वाले प्रत्येक नए नागरिक को एक ईंट और एक रुपया देकर उसे समाज का भागीदार बनाया जाता था।
यह विचारधारा आज के समावेशी विकास मॉडल के लिए भी अत्यंत प्रासंगिक है। सिंघल ने व्यापारी समाज की वर्तमान जमीनी समस्याओं से भी राहुल को विस्तार से अवगत कराया।
जीएसटी की जटिल प्रक्रियाएं, छोटे व्यापारियों पर भारी पेनल्टी, यूपीआई आधारित नोटिस, ई-वे बिल की तकनीकी दिक्कतें, नगर निगम व स्थानीय करों का दबाव, एमएसएमई लोन की जटिलताएं और ई-कॉमर्स बनाम ऑफलाइन व्यापार की असमान प्रतिस्पर्धा जैसे विषयों पर गंभीर और सार्थक चर्चा हुई।
इन सभी बिंदुओं को विस्तृत दस्तावेज के माध्यम से भी नेता प्रतिपक्ष को प्रस्तुत किया गया।
संवाद के दौरान देश की राजनीति और अर्थव्यवस्था में अग्रवाल समाज की निर्णायक भूमिका को भी प्रमुखता से रखा गया। राहुल गांधी ने सिंघल द्वारा रखे गए सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को वे आगामी समय में संसद में प्रभावी रूप से उठाएंगे।
उल्लेखनीय है जन संसद राहुल गांधी की वह पहल है, जिसके माध्यम से वे देश के विभिन्न समाजों और वर्गों की वास्तविक आवाज को सीधे संसद तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रतिनिधिमंडल में देशभर के विभिन्न प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल थे, जिनमें दिल्ली से मुदित अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, हरियाणा से अशोक बुवानीवाला, राजस्थान से नितिन अग्रवाल आदि प्रमुख हैं।
इस अवसर पर राहुल को महाराजा अग्रसेन की कांस्य मूरत स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की गई।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!