अभद्र भाषा, निलंबन की धमकी और मानसिक दबाव का आरोप: मतदाता सूची पुनरीक्षण में तैनात बीएलओ का फूटा दर्द
KHULASA FIRST
संवाददाता

विधानसभा प्रभारी के खिलाफ एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में तैनात राऊ विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ सहायकों ने अपने विधानसभा प्रभारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अजीत श्रीवास्तव को शिकायती पत्र सौंपा है। बीएलओ का कहना है कि विधानसभा प्रभारी का व्यवहार लगातार अपमानजनक, धमकी भरा और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाला है।
बीएलओ सहायकों ने शिकायत में बताया कि प्रभारी अधिकारी द्वारा बैठकों के दौरान और व्हाट्स एप ग्रुप जैसे डिजिटल माध्यमों पर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है।
आए दिन निलंबन और प्रशासनिक कार्रवाई की धमकी देकर कार्य पूरा करने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों का मनोबल टूट रहा है।
हर दिन बदलते आदेश, बढ़ रहा मानसिक दबाव
उनका कहना है कि प्रतिदिन कार्य पूरा करने के बाद नए-नए आदेश जारी कर दिए जाते हैं, जिससे कार्यभार लगातार बढ़ता जा रहा है। आक्रामक लहजे में बातचीत कर, कार्य करने के बावजूद अपमानित करने का प्रयास किया जाता है। कर्मचारियों ने मांग की है कि पर्यवेक्षकों और समन्वयकों को शिष्टाचार बनाए रखने एवं मानसिक दबाव से बचने के लिए स्पष्ट एडवाइजरी जारी की जाए।
संसाधनों की कमी, जेब से कर रहे खर्च
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि नाम जोड़ने और संशोधन के लिए पर्याप्त आवेदन पत्र उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। मजबूरी में बीएलओ को अपनी जेब से फोटो कॉपी कराकर मतदाताओं को फॉर्म देना पड़ रहा है। इसके बावजूद दैनिक लक्ष्य पूरा करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है।
बार-बार दस्तावेज मांगने से मतदाताओं में नाराजगी
बीएलओ ने बताया कि अभियान के दौरान मतदाताओं से दो बार दस्तावेज लेकर मैपिंग करने के बाद पुनः नए दस्तावेज मांगने के निर्देश दिए जा रहे हैं। बीएलओ के प्रमाणीकरण के बावजूद मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिससे जनता में नाराजगी बढ़ रही है। कर्मचारियों ने सुझाव दिया है कि नोटिस मतदाता के मोबाइल या डाक के माध्यम से भेजे जाएं।
मानदेय और अवकाश का भी मुद्दा उठाया
बीएलओ सहायकों ने कहा कि एसआईआर कार्य में उन्हें कार्यालय समय के बाद, अवकाश एवं राजपत्रित छुट्टियों के दौरान भी काम करना पड़ रहा है। नियमों के अनुसार देय अतिरिक्त मानदेय अब तक नहीं दिया गया है। लंबित एवं भविष्य में मिलने वाला मानदेय समय पर खाते में जमा किया जाए तथा अवकाश के दिनों में कार्य करने वालों के खातों में अर्जित अवकाश जोड़ा जाए।
नौकरी छोड़ने तक की नौबत
मानसिक दबाव से परेशान कुछ बीएलओ सहायकों ने नौकरी छोड़ने तक की बात कह दी है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि हालात नहीं सुधरे और बार-बार नोटिस जारी किए गए तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!