पाटनीपुरा चौराहा पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आज: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी को समर्पित होगा अटल काव्यांजलि कार्यक्रम
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर उन्हें काव्यात्मक श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अटल काव्यांजलि कार्यक्रम रखा गया है। इसके अंतर्गत 25 दिसंबर को शाम 7 बजे से पाटनीपुरा चौराहा पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा।
सम्मेलन के आयोजक भाजपा नेता अक्षत चौधरी ने पत्रकार वार्ता में कहा अटलजी एक महान राजनेता होने के साथ-साथ संवेदनशील कवि, प्रखर वक्ता और भारतीय लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ थे।
उनकी काव्य चेतना, राष्ट्रभक्ति और मानवीय संवेदनाओं को समर्पित इस कवि सम्मेलन में शामिल होने के लिए देशभर के प्रतिष्ठित कवियों को आमंत्रित किया गया है।
इनमें ख्यात कवि सुरेंद्र शर्मा, वेदव्रत वाजपेई, प्रो. राजीव शर्मा, दिनेश दिग्गज, सुमित्रा सरल, कुलदीप रंगीला तथा दिनेश देशी घी अपनी काव्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अटलजी के व्यक्तित्व, विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को शब्दांजलि अर्पित करेंगे।
काव्यप्रेमियों से अपील: पाटनीपुरा चौराहा पर आज शाम 7 बजे से आयोजित होने वाले अभा कवि सम्मेलन का आयोजन विधायक रमेश मेंदोला मित्र मंडल एवं अक्षत चौधरी द्वारा किया जा रहा है।
आयोजकों ने साहित्यप्रेमियों, गणमान्य नागरिकों एवं आमजन से अपील की है कि अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर अटलजी को समर्पित इस काव्यांजलि को गरिमा प्रदान करें।
वरिष्ठजन होंगे सम्मानित
भाजपा नेता अक्षत चौधरी ने बताया अभा कवि सम्मेलन के अवसर पर सम्मान समारोह भी आयोजित होगा, जिसमें समाज, साहित्य एवं सार्वजनिक जीवन में विशिष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठजन को सम्मानित किया जाएगा।
इनमें माला वाजपेई (समाजसेवी), सत्यनारायण सत्तन (राष्ट्रीय कवि), कृष्णमुरारी मोघे (वरिष्ठ नेता), बाबूसिंह रघुवंशी (वरिष्ठ नेता), गोपाल माहेश्वरी (साहित्यकार) तथा लीलाधर देथलिया (अध्यक्ष अभा खाती समाज) शामिल हैं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!