अडानी फाउंडेशन भी देगा अनिका को मदद: दुर्लभ बीमारी से पीड़ित 3 साल की बच्ची के इलाज की मदद को उठे हाथ
Khulasa First
संवाददाता

शहर की कई संस्थाओं ने जुटाई राशि, लक्ष्य प्राप्ति के सतत प्रयास जारी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
3 साल की बेबी अनिका शर्मा को अतिगंभीर बीमारी से लड़ने में आवश्यक अमेरिकी इंजेक्शन के लिए देश के ख्यात उद्योगपति गौतम अडानी द्वारा स्थापित अडानी फाउंडेशन से भी मदद दी जाएगी। उधर, कल और आज भी शहर में विभिन्न संस्थाएं बेबी अनिका के लिए मदद जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।
कल फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने बेबी अनिका की मदद के लिए अपील जारी की। वे कह रहे हैं कि बेबी स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप-2 जैसी लाखों बच्चों में से किसी को होने वाली दुर्लभ, लेकिन अतिगंभीर बीमारी से जूझ रही है। उसके लिए अमेरिका से 9 करोड़ रुपए कीमत का इंजेक्शन आएगा, जिसकी राशि एकत्र करने में सभी मदद करें।
बेबी अनिका के लिए मदद जुटाने के अभियान से जुड़े अनीश पांडे ने बताया देश के ख्यात उद्योगपति गौतम अडानी द्वारा स्थापित अडानी फाउंडेशन के स्थानीय अधिकारियों से बातचीत हुई। उन्होंने मदद का भरोसा दिया है। जल्द ही इस मामले में ठोस स्थिति सामने आएगी। उधर, शहर में बेबी के लिए राशि एकत्र करने का अभियान जारी है।
संस्था सूर्यमंच सामाजिक सेवा फाउंडेशन से जुड़े सन्नी पठारे मित्र मंडल द्वारा 25,253 रुपए एकत्र कर बेबी अनिका के माता-पिता को भेंट किए गए। उन्होंने 15 हजार रुपए ऑनलाइन भी जमा कराए। साकेत चौराहा पर नितिन ठाकुर, राजा लोदवाल व साथियों ने भी बेबी के लिए राशि एकत्र की।
बड़ा गणपति चौराहा पर सपना राठौर व सहयोगियों द्वारा कैंप लगाकर राशि एकत्र की और बेबी को प्रदान की। उनके साथ कमलेश पांचाल, दीकेश यादव भी थे। रॉयल किड्स प्राइमरी स्कूल ने भी कुंती माथुर सभागृह में आयोजित वार्षिक समारोह में अनिका शर्मा के लिए राशि एकत्र कर उसकी मां सरिता शर्मा को भेंट की।
इन नंबरों पर दी जा सकती है मदद
बेबी अनिका शर्मा की मदद के लिए अभियान से जुड़े अनीश पांडे से मोबाइल नंबर 8319931567 और मां सरिता शर्मा से मोबाइल नंबर 6263764231 पर संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित समाचार

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!