बुजुर्ग की संपत्ति पर कब्जे का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा
Khulasa First
संवाददाता

चचेरे भाई पर मकान हड़पने और आत्महत्या की धमकी देने का आरोप, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मोहनपुरा क्षेत्र में एक बुजुर्ग द्वारा अपने चचेरे भाई पर मकान पर अवैध कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले में प्रशासनिक स्तर पर शिकायत के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।
पीड़ित मोहम्मद फारूक (66) निवासी बद्रीबाग कॉलोनी, इंदौर ने बताया उनका पुश्तैनी मकान मोहनपुरा, जवाहर मार्ग के पास है, जिसका नया नंबर 21/3, जबकि पुराना नंबर 18/3 है। फारूक के अनुसार चचेरे भाई मोहम्मद शाकिर उर्फ बबलू को उन्होंने केवल मानवीय आधार पर रहने के लिए मकान दिया था, लेकिन शाकिर ने उस पर कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं, बिना उनकी अनुमति के बिजली मीटर भी अपने नाम करवा लिया।
परिवारिक पृष्ठभूमि और विवाद की जड़
फारूक ने बताया शाकिर की माता का देहांत हो चुका था और पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद शाकिर की परवरिश उनके माता-पिता ने की और उसकी शादी भी करवाई। उनकी माता के निधन के बाद मकान उनके नाम हो गया, लेकिन अब उसी मकान पर शाकिर कब्जा कर बैठ गया।
खुद किराए के मकान में रहने को मजबूर
पीड़ित ने बताया उन्होंने एक वर्ष से अधिक समय पहले पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते वे अपने बेटे के साथ बद्रीबाग में किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं।
धमकी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप
9 जुलाई 2024 को कलेक्टर जनसुनवाई में भी शिकायत की थी, जहां मामला मध्यस्थता शाखा को सौंपा गया। उस दौरान 5 से 7 लाख रुपए के लेनदेन के बाद मकान खाली करने पर शाकिर सहमत हुआ था, लेकिन बाद में वह अपनी बात से मुकर गया और गालीगलौज कर हाथ-पैर तोड़ने तथा अपने परिवार सहित आत्महत्या करने की बात कहकर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देता है। लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना के चलते वह हाई ब्लड प्रेशर और शुगर से पीड़ित हो चुके हैं।
समाज और जनप्रतिनिधियों सेभी नहीं मिली राहत
फारूक के मुताबिक मुस्लिम कारीगर समाज के पदाधिकारियों ने भी हस्तक्षेप किया, लेकिन नतीजा सिफर रहा। इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक मालिनी गौड़ से इस मामले में मदद लेने का प्रयास किया, लेकिन मिलने का अवसर नहीं मिला। फारूक का आरोप है कि मुस्लिम होने के कारण उन्हें न्याय नहीं मिल रहा।
अब सीएम हेल्पलाइन से उम्मीद
न्याय की आखिरी उम्मीद के तौर पर 20 दिसंबर को पीड़ित फारूक ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, जिसका पंजीयन क्रमांक 35955083 है। साथ ही प्रशासन से उनके जान-माल की सुरक्षा की मांग भी की है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!