खबर
टॉप न्यूज

आवारा श्वानों के लिए शहर में बनाया जाएगा आश्रय स्थल: निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव ने अधिकारियों को दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

28 दिसंबर 2025, 1:50 pm
शेयर करें:
आवारा श्वानों के लिए शहर में बनाया जाएगा आश्रय स्थल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में आवारा श्वानों के लिए आश्रय स्थल बनाया जाए। इसके साथ ही आवारा श्वानों के लिए भोजन स्थलों को चिन्हित कर वहां सूचना बोर्ड लगाए जाएं। इससे नागरिक आवारा श्वानों को भोजन कराने के लिए कहीं भी भोजन नहीं कराएं। ऐसा पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएं। इस तरह के कई प्रस्तावों पर निगमायुक्त सहमति जताई। जिससे शहर में आवारा श्वानो की डाग बाइट की घटनाओं को रोका जा सके।

उच्च न्यायालय द्वारा आवारा श्वानों के व्यवस्थापन एवं आवारा पशुओं के संबंध में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव के निर्देशन में स्मार्ट सिटी नेहरू पार्क में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आवारा श्वानों एवं पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान हेतु कई निर्णय लिए गए।

निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव ने बताया कि बैठक में आवारा श्वानों के ए.बी.सी. प्रोग्राम एवं पशुओं के प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने, शहर में श्वान आश्रय स्थल का निर्माण किया जाए, आवारा श्वानों एवं पशुओं की निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन किया जाए, सार्वजनिक क्षेत्रों से आवारा श्वानों को सुरक्षित ढंग से पकड़ने के लिए कार्य योजना तैयार की जाए, स्कूलों, कॉलेजों एवं प्रमुख चौराहों पर जन जागरण अभियान चलाया जाए, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों जैसे छप्पन दुकान, राजबाड़ा, सराफा, रणजीत हनुमान मंदिर, खजराना गणेश मंदिर आदि से आवारा श्वानों को हटाने की कार्रवाई की जाएं, शहर के बाहर से आने वाले पशुओं (ऊंट, भेड़ आदि) के मालिकों पर कार्रवाई की जाए, जो शहर में हरियाली एवं सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं। शहर के जिन क्षेत्रों में डॉग बाइट के मामले अधिक होते है उन क्षेत्रों में सतत एवं प्रभावी ए.बी.सी. प्रोग्राम चलाया जाएं, बैनर एवं होर्डिंग के माध्यम से नागरिकों में जन जागरुकता लाई जाए, पालतू श्वान मालिकों द्वारा सार्वजनिक स्थानों अथवा सड़कों पर श्वानों से शौच कराए जाने पर चालानी कार्रवाई की जाएं। इस तरह बैठक में आवारा श्वानो पर नियंत्रण के लिए कई निर्णय लिए गए। इनसे शहर में डाग बाइट की घटनाओं में कमी आएगी।

यह हुए शामिल... बैठक में नगर निगम अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, स्वास्थ्य अधिकारी संदीप पाटोदी, ए.बी.सी. (एनिमल बर्थ कंट्रोल) प्रोग्राम प्रभारी डॉ. उत्तम यादव, कोंदवाडा विभाग, रिमूवल अधिकारी, अभिभाषक भुवन गौतम, मधुसूदन द्विवेदी, मनीष यादव, महेश गर्ग (पूर्व पार्षद), नगर निगम द्वारा ए.बी.सी. प्रोग्राम के लिए अनुबंधित संस्था वेट्स सोसायटी फॉर एनिमल वेलफेयर एण्ड रूरल डेवलपमेंट, सिकंदराबाद (हैदराबाद) से डॉ. हेमंत, संस्था रेडिक्स इन्फोरमेशन सोशल एजुकेशन सोसायटी, देवास से वरुण अग्रवाल तथा एन.जी.ओ. पीपुल्स फॉर एनिमल, इंदौर से प्रियांशु जैन शामिल हुए।

आश्रय स्थल के लिए जमीन चिन्हित...बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उत्तम यादव ने जानकारी दी कि नगर निगम द्वारा आवारा श्वानों के लिए शहर के कुछ क्षेत्रों में भोजन स्थल पहले ही चिन्हित कर वहां बोर्ड लगाए जा चुके हैं। श्वान आश्रय स्थल के लिए भूमि चिन्हित कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

आवारा श्वानों के नियंत्रण एवं प्रबंधन हेतु विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है तथा सार्वजनिक स्थलों से आवारा श्वानों को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके साथ ही नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने हेतु आवारा श्वानों से संबंधित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण भी किया जा रहा है।

टैग:

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 16 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 16 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 16 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 17 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 17 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 17 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 17 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 17 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 17 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 17 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 18 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 18 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 18 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 18 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 18 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 18 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 18 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!