कॉलेज भूमि विवाद में नया मोड़: संभागायुक्त की चेतावनी अनदेखी; अपर आयुक्त ने लगाया स्टे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के क्रिश्चियन कॉलेज से जुड़ी करीब 500 करोड़ रुपये की जमीन के मामले में जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब संभागायुक्त कार्यालय से ही पूरी प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई।
यथास्थिति बनाए रखने के आदेश जारी
अपर आयुक्त तरुण भटनागर ने कलेक्टर कोर्ट में चल रही कार्रवाई पर स्टे देते हुए यथास्थिति बनाए रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश ऐसे समय आया है, जब जिला प्रशासन वर्षों पुराने रिकॉर्ड खंगालकर सरकारी जमीन को वापस लेने की दिशा में निर्णायक कदम उठा चुका था। मामले में लंबे समय से सक्रिय कथित लाइजनरों की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
सुप्रीम कोर्ट तक हार चुके हैं याचिकाकर्ता
इस पूरे विवाद में कॉलेज प्रबंधन की ओर से प्रिंसिपल अमित डेविड पहले ही हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक याचिकाएं दाखिल कर चुके हैं, जहां से उन्हें राहत नहीं मिली थी। दोनों अदालतों ने अपील खारिज करते हुए नियमानुसार उपलब्ध वैकल्पिक उपाय अपनाने की बात कही थी।
रिपोर्ट प्रस्तुत की गई
इसके बाद मामला कलेक्टर कोर्ट में पहुंचा, जहां कलेक्टर शिवम वर्मा ने सख्त रुख अपनाया। एसडीएम जूनी इंदौर प्रदीप सोनी द्वारा विस्तृत जांच कर दशकों पुराने दस्तावेजों के आधार पर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
धारा 32 का आवेदन खारिज, फिर भी मिल गया स्टे
कलेक्टर कोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रबंधन ने प्रतिपरीक्षण के अधिकार को लेकर धारा-32 के तहत आवेदन किया, जिसे कलेक्टर ने खारिज कर दिया था। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने संभागायुक्त कार्यालय में अपील दायर की, जहां अपर आयुक्त तरुण भटनागर ने कलेक्टर कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी।
अगली सुनवाई 3 फरवरी को
आदेश में कहा गया कि तर्कों और साक्ष्यों के प्रतिपरीक्षण का अधिकार आवेदक को मिलना चाहिए और प्रक्रिया नियमों के अनुरूप होनी चाहिए। इसी आधार पर 26 दिसंबर को दिए गए आदेश पर स्टे लगाया गया और यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अगली सुनवाई 3 फरवरी तय की गई है।
संभागायुक्त की चेतावनी दरकिनार?
सूत्रों के अनुसार जब यह अपील संभागायुक्त कार्यालय पहुंची थी, तब संभागायुक्त सुदाम पी. खाड़े ने इसे बेहद संवेदनशील मामला बताते हुए पूरी प्रक्रिया नियमों और शासन हित में करने की स्पष्ट हिदायत दी थी। इसके बावजूद अपर आयुक्त द्वारा स्टे आदेश जारी किए जाने से प्रशासनिक हलकों में असहजता बढ़ गई है।
आदेश से भोपाल तक हलचल
हैरानी की बात यह रही कि कलेक्टर कार्यालय को इस स्टे की जानकारी तब लगी, जब कॉलेज प्रबंधन ने खुद प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद इंदौर से लेकर भोपाल तक हलचल मच गई है। अब शासन स्तर पर यह समझने की कोशिश हो रही है कि जब हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में राहत नहीं मिली, तब संभागीय स्तर पर प्रक्रिया पर स्टे कैसे दे दिया गया।
सूत्र बताते हैं कि पूरे मामले की रिपोर्ट भोपाल भेजी जा रही है और आदेश की वैधानिकता को लेकर भी मंथन शुरू हो गया है।
संबंधित समाचार

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!