कृषि कॉलेज के पास 120 आई बसों के लिए बनाया जाएगा डिपो: निगमायुक्त ने किया निरीक्षण; आरई-2 रोड निर्माण में बाधक हटाने के दिए निर्देश
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में लोक परिवहन के लिए संचालित आई बसों का डिपो कृषि कॉलेज के पास बनाया जाएगा। इसमें करीब 120 इलेक्ट्रिक बसें खड़ी हो सकेंगी। इसके अलावा निगमायुुक्त ने आरई-2 का निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव ने जोन क्रमांक 18 में कृषि कॉलेज के समीप प्रस्तावित सिटी बस डिपो स्थल का निरीक्षण किया।
यहां 120 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए आधुनिक बस डिपो का निर्माण किया जाएगा। डिपो में बसों की पार्किंग के साथ-साथ चार्जिंग स्टेशन सहित आवश्यक अधोसंरचनात्मक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
चार्जिंग स्टेशन की सुविधा रहेगी... ज्ञात रहे कि एआईसीटीसीएल के माध्यम से प्रथम चरण में 150 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए देवास नाका और नायता मुंडला में बस डिपो का निर्माण किया गया है। द्वितीय चरण में कृषि कॉलेज के समीप प्रस्तावित डिपो में 120 इलेक्ट्रिक बसों को चार्जिंग स्टेशन की सुविधा के साथ रखा जाएगा, जिससे शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकेगा।
इसके बाद निगमायुक्त नायता मुंडला स्थित नवीन बस स्टैंड का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माणाधीन सिविल कार्यों एवं इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनाए जा रहे चार्जिंग स्टेशन के कार्यों का निरीक्षण किया। आयुक्त ने कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मार्ग में बाधक शासकीय क्वार्टर हटाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने भूरी टेकरी से नायता मुंडला बस स्टैंड के मध्य निर्माणाधीन आरई-2 सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं का जायजा लेते हुए भूरी टेकरी के समीप मार्ग में बाधक शासकीय क्वार्टर को हटाने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही सड़क मार्ग में बाधक बस्ती के रहवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराकर चरणबद्ध रूप से शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सड़क निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने की हिदायत दी।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!