20 साल-11 कलेक्टर: फिर भी नहीं रुकी ट्रकों की आवाजाही; पुरानी लोहामंडी के रहवासी परेशान
KHULASA FIRST
संवाददाता

आदित्य शुक्ला 98260-63956 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निरंजनपुर में नई लोहामंडी बनने के बाद भी पुरानी लोहामंडी में ट्रकों की आवाजाही नहीं रुकी है। पालदा, नवलखा, अग्रसेन चौराहे पर भारी वाहनों की आवाजाही से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इससे रहवासी परेशान हो रहे हैं और यातायात बदहाल हो रहा है। 20 साल में 11 कलेक्टर बदले, लेकिन कोई भी समस्या का समाधान नहीं कर सका।
शहर के बीचोबीच लोहामंडी के कारण भारी वाहनो को नियंत्रित करना प्रशासन के लिए मुसीबत था इस पर लोहामंडी को शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। इंदौर विकास प्राधिकरण ने 2006 में निरंजनपुर में नई लोहामंडी का लोकार्पण कराया।
लोहा व्यापारियों को भूखंड आवंटित किए गए। नई लोहामंडी से लोहा कारोबारियो ने कामकाज शुरु किया तो पुरानी मंडी में ट्रासपोर्टरों ने कब्जा जमा लिया।
इनके यहां ट्रकों से सामान आने लगा, जिससे कलेक्टर की यह मंशा कि लोहामंडी शिफ्ट होने के बाद ट्रकों की अवैध आवाजाही थम जाएगी, पूरी तरह फेल हो गई। नई लोहामंडी बने करीब 20 वर्ष हो गए है। इस बीच 11 कलेक्टर पदस्थ हुए। सभी ने प्रयास किया ट्रकों की आवाजाही पुरानी लोहामंडी में रोक दी जाए लेकिन ट्रासपोर्टर प्रशासन पर हावी रहे।
लोहा व्यवसाय में इंदौर का प्रमुख स्थान
प्रदेश में इंदौर लोह व्यवसाय का प्रमुख केंद्र है। प्रदेश में टीएमटी बार (सरिया) का निर्माण पीथमपुर, सांवेर रोड पर होता हैं। प्रमुख टीएमटी सरिया उत्पादक और अन्य स्टील का बड़ा कारोबार है। शहर में कई छोटी बड़ी रोलिंग मिल भी हैं। बताया जाता है इंदौर में लोहे का व्यवसाय वर्ष 1955 में मात्र 20-22 व्यापारियों के माध्यम से शुरू हुआ था।
जो दिनोदिन व्यापार बढ़ता गया, जिससे ट्रकों की आवाजाही बढ़ी। इससे प्रशासन को यातायात की समस्या हुई और नई लोहा मंडी की जरूरत महसूस होने लगी। लोहा व्यापारी एसोसिएशन के प्रयास व शासन के सहयोग से तत्कालीन इंदौर विकास प्रधिकरण चेयरमेन मधु वर्मा, कलेक्टर विवेक अग्रवाल ने नई लोहामंडी की योजना को मूर्तरूप दिया।
पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन, हिम्मत कोठारी, कैलाश वियावर्गीय व इल्वा अध्यक्ष देवेंद्र बंसल भी सहयोगी रहे। इस तरह 12 मार्च 2006 को नई लोहा मंडी का निरंजनपुर देवास नाका पर लोकार्पण हुआ।
ये रहे कलेक्टर: इंदौर में नई लोहामंडी का शुभारंभ करने वाले तत्कालीन कलेक्टर विवेक अग्रवाल के बाद राकेश श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिंह, आकाश त्रिपाठी, पी. नरहरि, निशांत वरवड़े, लोकेश जाटव, मनीष सिंह, टी इलैयाराजा, आशीष सिंह एवं वर्तमान शिवम वर्मा सहित बीस साल में 11 कलेक्टर पदस्थ रहे।
लेकिन एक भी कलेक्टर पुरानी लोहामंडी में ट्रको की आवाजाही नहीं रोक सका। इससे कहा जाने लगा है प्रशासन पर ट्रांसपोर्टर हावी है।
बेहतर है लेकिन कमी भी: बताया जाता है नई लोहामंडी देश की सबसे व्यवस्थित मंडी है। चौड़ी सडक़े, विशेष पार्किंग व्यवस्था के साथ ही लोहा व्यापारी एसोसिएशन का तौल कांटा भी है।
लोहा व्यापारी बताते है मंडी की बाउंड्रीवॉल होना चाहिए। यहां भी ट्रकों की अवैध पार्किंग, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट की समस्या है। माल लाने-लेजाने के लिए गाड़ियांं नहीं मिलती है। भाड़ा बहुत ज्यादा है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!