संगठन महामंत्री की वीआईपी गेट से इंट्री को लेकर नेता-अफसर भिड़े
Khulasa First
संवाददाता

अंतत: राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए सामान्य गेट से मिली इंट्री
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का देवी अहिल्या विमानतल पर स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री और महापौर सहित हजारों भाजपाइयों का जमावड़ा लगा। ऐसे में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री का स्वागत करने वालों की सूची में नाम न होने से उन्हें वीआईपी गेट से इंट्री नहीं दी गई।
इसके चलते शहर अध्यक्ष ने कलेक्टर व कमिश्नर से विवाद करते हुए हंगामा मचा दिया। इसके बाद भी अफसर सूची में नाम जोड़ने पर सहमत नहीं हुए तो संगठन मंत्री को सामान्य गेट से जाना पड़ा। विमानतल पर मचे हंगामे के बाद सियासी गलियारों में सुगबुगाहट होने लगी है कि भाजपा शहर अध्यक्ष ने जानबूझकर संगठन मंत्री का नाम स्वागत सूची में नहीं लिखा या किसी राजनीतिक साजिश के तहत छोड़ दिया।
पुष्यमित्र भार्गव भी हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के इंदौर आगमन पर उनका देवी अहिल्या विमानतल पर स्वागत करने की होड़ मच गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी हजारों समर्थकों के साथ विमानतल पहुंचे। इससे हर तरफ भाजपाइयों का जमावड़ा हो गया।
पहले ही प्रशासन को सौंप दी थी सूची: बताया जाता है कि भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने जेपी नड्डा का स्वागत करने वालों के नाम की सूची पहले ही प्रशासन को सौंप दी थी। इसके चलते भाजपा नेता आए और सीधे वीआईपी गेट से प्रवेश कर गए। इस बीच वहां प्रदेश के संगठन मंत्री हितानंद शर्मा पहुंचे, लेकिन वीआईपी गेट पर इन्हें सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया।
इस बात पर भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने नाराजगी जताई तो कहा गया कि स्वागत करने वालों की सूची में संगठन मंत्री हितानंद शर्मा का नाम नहीं है। इस पर भाजपा शहर अध्यक्ष मिश्रा कलेक्टर शिवम वर्मा और पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से भिड़ गए। अधिकारियों पर संगठन मंत्री का नाम लिखने का दबाब बनाया, लेकिन अफसर अड़ गए और मौके पर ही नाम लिखने से इंकार कर दिया।
इससे विमानतल पर हंगामे की स्थिति बन गई। सुमित मिश्रा के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आलोक दुबे सहित कई नेताओं ने अधिकारियों पर दबाब बनाकर स्वागत लिस्ट में संगठन मंत्री का नाम जोड़ने का दबाव बनाया, लेकिन किसी भी नेता की नेतागीरी नहीं चली। जबकि वहीं खड़े संगठन मंत्री को अंत में थक-हारकर सामान्य गेट से प्रवेश कराया गया।
पावर का पेंच: भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा का नाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करने वालों की सूची में लिखना भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भूल गए या जानबूझकर लिखा नहीं। इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि संगठन मंत्री को नाराज करना स्थानीय नेताओं को भारी पड़ सकता है।
वहीं यह चर्चा भी हो रही है कि आखिर अधिकारियों ने नाम किस वजह से नहीं जोड़ा, जबकि यह सामान्य प्रक्रिया है। कई बार नेताओं के नाम मौके पर जोड़े जाते हैं, लेकिन अफसर नाम न जोड़ने पर अड़े रहे। आखिर इसमें सियासी पेंच है या इसके मायने बाद में सामने आ सकते हैं।
महापौर ने दिखाई ताकत: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के इंदौर आगमन पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने उनका जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष अपनी ताकत दिखाते हुए महापौर हजारों समर्थको को लेकर देवी अहिल्या विमानतल पहुंचे। महापौर के साथ नड्डा के स्वागत के लिए हजारों युवा निकले, जिनमें नयन दुबे, विक्की रघुवंशी, वैभव गायकवाड़, अमित पालीवाल, ऋषि शर्मा, धीरज ठाकुर, अक्षत चौधरी सहित भाजयुमों के कई युवा शामिल रहे।
नेता या अफसर: देवी अहिल्या विमानतल पर भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा का नाम स्वागत करने वालों की सूची से गायब होने और मौके पर नेताओं द्वारा अधिकारियों से नाम लिखने का कहने के बाद भी नाम नहीं लिखे जाने से संगठन मंत्री की नाराजगी नेता या अफसरों को सहन करना पड़ सकती है। संगठन मंत्री की उपेक्षा पार्टी नेता व अधिकारियों की परेशानी का सबब बन सकती है। इस तरह की चर्चा भी शुरू हो गई है।
संबंधित समाचार

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या:क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!