कैबिनेट बैठक में मंत्रियों के बीच हुई नोकझोंक: इस बात को लेकर हुई बहस; मुख्यमंत्री को हस्तक्षेप करना पड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में पंचायतों के तालाबों के गहरीकरण से निकलने वाली काली मिट्टी के परिवहन का मुद्दा चर्चा का केंद्र बन गया।
इस विषय पर राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा जल संसाधन विभाग के मंत्रियों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद मुख्यमंत्री को हस्तक्षेप करना पड़ा।
बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा
दरअसल, कैबिनेट बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा के दौरान राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि पंचायत क्षेत्रों में तालाबों के गहरीकरण से निकलने वाली मिट्टी के परिवहन पर जल संसाधन विभाग की आपत्तियों के कारण कई विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर स्पष्टता नहीं होने से पंचायतों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वर्मा के तर्क का पटेल ने किया समर्थन
करण सिंह वर्मा के इस तर्क का पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी समर्थन किया। उनका कहना था कि तालाबों के गहरीकरण और जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को अनावश्यक रोक-टोक के कारण गति नहीं मिल पा रही है।
हालांकि, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने विभाग का पक्ष रखते हुए कहा कि कई स्थानों पर काली मिट्टी की आड़ में पीली मिट्टी और अन्य खनिजों का अवैध उत्खनन एवं परिवहन किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे मामलों को रोकने और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए विभाग द्वारा कार्रवाई की जाती है।
माहौल कुछ समय के लिए गर्माया
बैठक के दौरान दावे और प्रतिदावे के बीच माहौल कुछ समय के लिए गर्म हो गया। स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हस्तक्षेप किया और तीनों विभागों के अधिकारियों की एक संयुक्त समिति गठित करने के निर्देश दिए।
समिति तय करेगी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री ने समिति को यह तय करने की जिम्मेदारी सौंपी है कि तालाबों के गहरीकरण के दौरान किस प्रकार की मिट्टी निकाली जा सकती है, उसके परिवहन की प्रक्रिया क्या होगी तथा भविष्य में ऐसे विवादों से बचने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तैयार किए जाएं।
सरकार का मानना है कि समिति की रिपोर्ट आने के बाद पंचायतों में जल संरक्षण और तालाब गहरीकरण के कार्यों में आ रही प्रशासनिक बाधाएं दूर होंगी और मिट्टी के परिवहन को लेकर एक समान नीति लागू की जा सकेगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!