आरटीओ कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी: ई मेल से मचा हड़कंप; जांच में नहीं मिला विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के आरटीओ कार्यालय को ई-मेल के जरिए साइनाइड गैस बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि, बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) की जांच में यह सूचना पूरी तरह फर्जी निकली।
जानकारी के मुताबिक, 22 मार्च 2026 (रविवार) को सुबह 10:06 बजे आरटीओ कार्यालय की शासकीय ई-मेल आईडी पर neeraja_gandhi@outlook.com से एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ था।
मेल में लिखा गया था कि सोमवार को आरटीओ परिसर में 15 छोटे साइनाइड गैस बम धमाके किए जाएंगे। साथ ही तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी के खिलाफ चल रहे सीबीआई केस को वापस लेने और कर्मचारियों को कार्यालय से हटाने की मांग भी की गई थी। मेल में एक तेलुगु फिल्म'राजू वेड्स रामबाई ‘( सैलू कम्पति) का भी उल्लेख किया गया था।
चूंकि 22 मार्च को रविवार होने के कारण कार्यालय बंद था, इसलिए इस मेल की जानकारी 23 मार्च को दफ्तर खुलने पर सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना तेजाजी नगर पुलिस को सूचित किया गया।
सूचना मिलते ही एसीपी जोन-1, थाना प्रभारी तेजाजी नगर और बम डिस्पोजल स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। टीम ने पूरे आरटीओ परिसर की सघन जांच और स्कैनिंग की, लेकिन कहीं भी किसी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
पुलिस के अनुसार, जांच में धमकी भरा ई-मेल फर्जी पाया गया है। फिलहाल, अज्ञात प्रेषक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पहचान और लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी:लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश

जलकांड की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा:2018 में ही दी दूषित भूजल की चेतावनी; 7 साल तक नहीं बदली पाइपलाइन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!