युवा संगम कार्यक्रम: एक ही छत के नीचे रोजगार-स्वरोजगार का अवसर; इतने रिक्त पदों पर किया जाएगा चयन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर जिले में “युवा संगम कार्यक्रम” के अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसर एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग एवं रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला जिला प्रशासन के निर्देशन में जिला रोजगार कार्यालय इंदौर तथा श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एवं कॉमर्स महाविद्यालय इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
रोजगार मेला 11 अप्रैल, शनिवार को श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एवं कॉमर्स महाविद्यालय स्कीम नंबर 71 गुमास्ता नगर इंदौर में सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय के उप संचालक ने बताया कि रोजगार मेले में आवेदकों को कैरियर निर्माण के सुनहरे अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु ऋण प्रक्रिया संबंधी मार्गदर्शन एवं कैरियर काउंसिलिंग भी प्रदान की जाएगी।
उक्त रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। इन कंपनियों द्वारा 1000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती हेतु प्रारंभिक चयन किया जाएगा। इन कंपनियों में वेबसाइट डेवलपर, गेस्ट फैकल्टी, डिजिटल मार्केटिंग, क्वालिटी इंजीनियर, रिसेप्शनिस्ट, एचआर, बैक ऑफिस, कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्स, बीपीओ, फायर सेफ्टी ऑपरेटर, लोडर, सुपरवाइजर तथा तकनीकी पद जैसे फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर आदि पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदकों का साक्षात्कार लेकर योग्यता अनुसार आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान किया जाएगा।
रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के आवेदक भाग ले सकते हैं। उक्त मेले में रोजगार प्राप्त करने के लिए आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं/हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर, बी.ई./बी.टेक./बी.एड. आदि होनी चाहिए। साथ ही आईटीआई एवं डिप्लोमा धारक तकनीकी अभ्यर्थी भी इसमें सम्मिलित हो सकते हैं। रोजगार मेले में शामिल होने वाले आवेदकों को अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्रों, बायोडाटा की प्रतियां तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड आदि की छायाप्रतियां साथ लाना अनिवार्य है।
संबंधित समाचार

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!