लव जिहाद बस स्टैंड से नाबालिग लड़की को ले जा रहा युवक गिरफ्तार: सोशल मीडिया पर दोस्ती; बिहार ले जाने की थी तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में लव जिहाद का खुलासा हुआ है। छोटी ग्वालटोली पुलिस ने सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र से एक युवक को नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ बिहार ले जाने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया। समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ी घटना टल गई।
जानकारी के मुताबिक कल सरवटे बस स्टैंड से जुड़े एक ऑटो चालक ईश्वर ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक संदिग्ध हालत में एक नाबालिग लड़की के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही टीआई संजू कांबले अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बताए गए हुलिए के आधार पर युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में युवक मुस्लिम निकला। इसने पुलिस को अपना नाम आफताब (21) निवासी अररिया, बिहार बताया। उसके साथ मिली 17 वर्षीय हिंदू नाबालिग लड़की सिमरोल क्षेत्र की रहने वाली होने की जानकारी दी। आरोपी ने बताया कि दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और वह लड़की को अपने साथ बिहार ले जाने की तैयारी में था।
पुलिस ने जब लड़की के परिजन से संपर्क किया तो पता चला कि उसकी गुमशुदगी को लेकर सिमरोल थाने में पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है। इस पर तत्काल समन्वय करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया और नाबालिग को सुरक्षित उसके परिजन को सौंप दिया गया।
आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए सिमरोल पुलिस के सुपुर्द किया गया है। टीआई कांबले के मुताबिक मोहल्ला मीटिंग्स और आम लोगों की सतर्कता के कारण ही यह मामला समय रहते सामने आ सका। आम नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील का सकारात्मक असर दिख रहा है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!