घर के बाहर बैठे युवक की चाकू मारकर हत्या: एम्बुलेंस में देरी पर परिजनों ने उठाए सवाल; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
बरगी थाना क्षेत्र के ग्राम सालीवाड़ा में बुधवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले बरगी स्वास्थ्य केंद्र और बाद में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने समय पर एम्बुलेंस सेवा नहीं मिलने का आरोप लगाया है।
चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया
पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय नमामि पटेल, जो वेल्डिंग का काम करते थे, बुधवार रात खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के घनश्याम केवट से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान घनश्याम ने चाकू से कई वार कर नमामि को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
काफी देर तक कोई सहायता नहीं पहुंची
मृतक के बड़े भाई वैद्यनाथ यादव ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने 108 एम्बुलेंस और 112 पर सूचना दी, लेकिन काफी देर तक कोई सहायता नहीं पहुंची। इसके बाद परिजन घायल को निजी वाहन से बरगी के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
परिजनों का आरोप है कि बरगी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जब नमामि को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, तब अस्पताल की एम्बुलेंस ब्रेक खराब होने के कारण उपलब्ध नहीं थी। मजबूरी में उन्हें फिर निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज ले जाना पड़ा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
किसी से नहीं था कोई विवाद
परिजनों का दावा है कि डॉक्टरों ने बताया कि यदि घायल को करीब आधा घंटा पहले अस्पताल पहुंचा दिया जाता, तो उसकी जान बच सकती थी। परिवार के अनुसार, नमामि की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी और गांव में उनका किसी से कोई पुराना विवाद भी नहीं था। हत्या के पीछे की वजह का खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा।
मामला दर्ज
बरगी थाना पुलिस ने आरोपी घनश्याम केवट के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, एम्बुलेंस सेवा में लापरवाही के आरोपों की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!