खबर
Top News

गर्म दाल से झुलसे युवक की अस्पताल में मौत: परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप; इंजेक्शन लगाने के बाद होश नहीं आने का दावा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अक्टूबर 2026, 1:36 pm
शेयर करें:
गर्म दाल से झुलसे युवक की अस्पताल में मौत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र में गर्म दाल से झुलसे 30 वर्षीय युवक की एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

युवक के परिजनों ने डॉक्टरों पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।

मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू
उनका दावा है कि इंजेक्शन दिए जाने के बाद युवक को होश नहीं आया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

गर्म दाल लेकर नीचे आते समय झुलसा था युवक
एमआईजी पुलिस के मुताबिक, आकाश (30) पुत्र कन्हैयालाल वर्मा निवासी सोमनाथ की चाल रविवार को घर में गर्म दाल से झुलस गया था।

उसके पैर बुरी तरह जल गए थे। परिजन उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया था।

रिश्तेदारों ने बताया कि आकाश का परिवार एमआईजी मेन रोड पर दाल-पकवान की दुकान चलाता है। दुकान के लिए दाल घर पर ही उबाली जाती है।

आकाश ऊपर के कमरे से नीचे दाल लेकर आ रहा था, तभी वह गर्म दाल से झुलस गया।

इंजेक्शन के बाद होश नहीं आने का आरोप
परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात दर्द के कारण आकाश चिल्ला रहा था। इसी दौरान डॉक्टरों ने उसे इंजेक्शन लगाया।

परिवार का आरोप है कि इसके बाद आकाश को होश नहीं आया। बुधवार रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक की मौत किस कारण से हुई।

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

खुड़ैल में जहर खाने से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत
एक अन्य मामले में खुड़ैल थाना क्षेत्र के तिल्लोर खुर्द निवासी अजय (46) पुत्र दयाशंकर की एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

परिजन बुधवार को उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक, अजय ने जहर खा लिया था।

उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में भी मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने की कवायद
Top News

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने की कवायद:सुरक्षा छोड़कर बाकी काम संभालेंगी एजेंसियां; 25 करोड़ रुपए का टेंडर जारी

6 minutes ago
नियमों को ताक में रख दफ्तर में बैठाया फील्ड का अमला
Top News

नियमों को ताक में रख दफ्तर में बैठाया फील्ड का अमला:जांच के घेरे में डीएफओ कार्यालय

7 minutes ago
बिजली-पानी संकट पर फूटा रहवासियों का गुस्सा
Top News

बिजली-पानी संकट पर फूटा रहवासियों का गुस्सा:सड़क पर उतरे 500 परिवार; किया चक्काजाम, थमे वाहनों के पहिए

21 minutes ago
वीडियो देखिये, रैपिडो चालक और आई-बस कंडक्टर के बीच विवाद
Top News

वीडियो देखिये, रैपिडो चालक और आई-बस कंडक्टर के बीच विवाद:रैपिडो वाले को थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ने का आरोप; मौके पर जमा हुई भीड़

29 minutes ago
ड्राइंग रूम में घायल तेंदुए की एंट्री
Top News

ड्राइंग रूम में घायल तेंदुए की एंट्री:क्या रालामंडल की टीम सोती रही

about 1 hour ago
हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन
Top News

हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन:मुख्यमंत्री की चेतावनी के बावजूद रीजनल पार्क में पटाखा बाजार पर सवाल

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, बक्से में बंद मिला युवक का शव
Top News

वीडियो देखिये, बक्से में बंद मिला युवक का शव:पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या: सिलबट्टे से सिर पर किए वार, हाईवे की सर्विस लेन पर फेंका शव

about 1 hour ago
मास्टर प्लान का विरोध
Top News

मास्टर प्लान का विरोध:66 गांवों के किसान सड़क पर उतरे; आपत्ति दर्ज कराने भोपाल आ रहे

about 1 hour ago
जीमने पधारो सा
Top News

जीमने पधारो सा:कृतज्ञता, करुणा और सेवा का 10 दिवसीय इंदौर व इंदौरियों के चरणों में सादर वंदन

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो आवारा सांड
Top News

वीडियो देखिये, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो आवारा सांड:मरीजों में मची अफरा-तफरी; तीमारदारों ने मशक्कत कर बाहर खदेड़ा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

about 1 hour ago
भाजपा की महिला पार्षद से बदसलूकी का आरोप
Top News

भाजपा की महिला पार्षद से बदसलूकी का आरोप:इस कांग्रेस नेता का नाम आया सामने; नाराज कार्यकर्ता पुलिस थाने पहुंचे

about 1 hour ago
तीन मासूमों की संदिग्ध मौत से सनसनी
Top News

तीन मासूमों की संदिग्ध मौत से सनसनी:दशहरा मनाने निकले थे बच्चे; कुएं में मिले शव, ग्रामीणों ने जताई नरबलि की आशंका

about 1 hour ago
आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
Top News

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला:पत्थर बरसाए-लाठी से पीटा; SI की वर्दी फाड़ी, 4 पुलिसकर्मी घायल

about 1 hour ago
होटल में नाबालिग के साथ मिला मुस्लिम युवक
Top News

होटल में नाबालिग के साथ मिला मुस्लिम युवक:मचा हंगामा; लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, सोशल मीडिया के जरिए हुई थी पहचान

about 2 hours ago
भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान 23 अक्टूबर से
Top News

भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान 23 अक्टूबर से:1 नवंबर को निकलेगी पदयात्रा; राहुल गांधी के बयानों और चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवालों का जवाब देने की तैयारी

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, निकायों में खरीदी के नाम पर बड़ा खेल
Top News

वीडियो देखिये, निकायों में खरीदी के नाम पर बड़ा खेल:2 लाख का कचरा वाहन 6 लाख में खरीदा; एसीएस ने पुराने वीडियो में खोली पोल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, शराब के ठेके के बाहर नशे में धुत मिला सिपाही
Top News

वीडियो देखिये, शराब के ठेके के बाहर नशे में धुत मिला सिपाही:सिर के बल लटककर लगाता रहा खर्राटे; खाकी वर्दी की मर्यादा पर सवाल

about 2 hours ago
कार्बाइड गन और लैंप के इस्तेमाल पर रोक के निर्देश
Top News

कार्बाइड गन और लैंप के इस्तेमाल पर रोक के निर्देश:मुख्यमंत्री बोले-हादसा हुआ तो कलेक्टर-एसपी की तय होगी जवाबदेही, दीपावली और त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

about 2 hours ago
‘INDIA CHEM 2026’ का भव्य शुभारंभ
Top News

‘INDIA CHEM 2026’ का भव्य शुभारंभ:केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और अनुप्रिया पटेल के साथ मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हुए शामिल

about 2 hours ago
भाजपा नेता का डांसर के साथ कथित अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल
Top News

भाजपा नेता का डांसर के साथ कथित अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल:मंच पर उड़ाए रुपए; वीडियो की तारीख और कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!