युवक ने फांसी लगाकर दी जान: कमरे में फंदे पर लटका मिला; दोस्त को किया था आखिरी कॉल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गौरव कुरिल (18) निवासी नार्थ तोड़ा के रूप में हुई है।
दुकान पर काम करता था
गौरव अपने मामा के साथ जूते-चप्पल की दुकान पर काम करता था। परिजनों ने बताया कि बुधवार को वह काफी गुमसुम और परेशान दिखाई दे रहा था। वह किसी से ज्यादा बात भी नहीं कर रहा था। जानकारी के मुताबिक घटना से पहले गौरव ने गुस्से में अपना मोबाइल फोन तोड़ दिया था। इसके बाद वह अपनी मां का मोबाइल लेकर कमरे में चला गया।
फंदे पर लटका मिला
काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को संदेह हुआ। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर गौरव फंदे पर लटका मिला। कमरे में उसका टूटा हुआ मोबाइल भी पड़ा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुबह उसकी पैंट पर दूसरी पैंट का रंग लग गया था। इस बात से वह काफी नाराज हो गया था। गुस्से में उसने कैंची से अपनी पैंट काट दी थी।
मां नाराज होकर चली गई थी
इस बात को लेकर घर में कहासुनी भी हुई थी। परिजनों के अनुसार विवाद के बाद उसकी मां नाराज होकर घर से बाहर चली गई थी। पुलिस को जानकारी मिली है कि गौरव ने मां के मोबाइल से अपने एक दोस्त को फोन किया था। बातचीत के दौरान उसने आईफोन ठीक कराने की बात कही थी।
जांच जारी
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक किसी अन्य मानसिक तनाव या व्यक्तिगत समस्या से भी जूझ रहा था या नहीं। गौरव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता मनोज कुरिल वाहन पॉलिश का काम करते हैं।
सुसाइड नोट नहीं मिला
घटना के बाद परिवार सदमे में है।पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। टूटे हुए मोबाइल को जब्त कर तकनीकी जांच के लिए भेज दिया गया है। मोबाइल डेटा और कॉल डिटेल्स के आधार पर आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
संबंधित समाचार

बिना अनुमति पेड गरबा कराने का आरोप:हिंदू जागरण मंच ने पुलिस को सौंपे सबूत; संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

जलसंकट की आशंका गहराने लगी:ट्यूबवेल कम पानी दे रहे; कई बोरिंग बंद हो चुके, खेती पर भी असर

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक की आज अदालत में पेशी:थाने के बाहर सुरक्षा बढ़ाई; इतने दिनों में दूसरी बार पुलिस कार्रवाई

एक्सप्रेस-वे से नाले में गिरा ट्रैवलर:अब तक इतने लोगों की जान गई; इस जिले के निवासी जा रहे थे धर्मस्थल, ऐसे निकाले शव

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!