चिकित्सा शिक्षा में युवाओं को अपनाना होगी नैतिकता और आधुनिकता: मालवांचल यूनिवर्सिटी का 5वां दीक्षांत समारोह संपन्न
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मालवांचल विवि में 5वें दीक्षांत पर इंडेक्स मेडिकल कॉलेज 283 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह में एमबीबीएस डिग्री के साथ मानद उपाधि एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 18 स्वर्ण पदक और 49 पीजी डिग्री प्रदान की गई।
देश में पहली बार चिकित्सा शिक्षा संस्थान मालवांचल यूनिवर्सिटी और इंडेक्स समूह संस्थान में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के चेयरमैन ने विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और उपाधि प्रदान की।
दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा संस्थानों के डॅाक्टर, शिक्षक और गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कार्डियोथोरेसिक सर्जन और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अभिजात चंद्रकांत शेठ ने चिकित्सा शिक्षा के वर्तमान परिदृश्य, एनएमसी की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य क्षेत्र में भविष्य की चुनौतियों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों पर समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने की बड़ी जिम्मेदारी होती है। आप एक ऐसे क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं जहां आपकी दक्षता के साथ आपकी संवेदनशीलता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। छात्रों को ज्ञान व कौशल का उपयोग समाज सेवा के लिए करने का संदेश दिया गया। विशेष अतिथि क्रोएशिया के डॉ. ड्रैगन प्रिमोरैक (व्यक्तिगत चिकित्सा एवं फॉरेंसिक डीएनए विज्ञान) और यू.एस. स्टेट डिपार्टमेंट में (रि.) रीजनल मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेश व्यास ने भी विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जानकारी साझा की।
समारोह में प्रोफेसर डॉ. ड्रैगेन प्रिमोरैक, इमरान सलात,अनूप अग्रवाल, डॉ. एच बी.एस. भदौरिया,डॉ. देवेंद्र कुमार तनेजा एवं डॉ. राहुल हेगड़े, सहित अन्य को मानद उपाधि प्रदान की गई।
समारोह में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन और शोध कार्य करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
पीएचडी उपाधि के योग्य शोधार्थियों एवं स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। समारोह में मयंक वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन सुरेश
सिंह भदौरिया, वाइस चेयरमैन मयंकराज
सिंह भदौरिया,वाइस चांसलर डॉ. संजीव
नारंग, रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश्वर सिंह जोधाणा, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. राजेंद्र सिंह सहित
विभिन्न संकायों के डीन एवं अधिकारीगण की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर दीक्षांत समारोह के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। यूनिवर्सिटी की वार्षिक पत्रिका विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!