महाकाल मंदिर में ‘पुष्पा’ गेटअप में घुसा युवक: वीआईपी दर्शन कराने पर सुपरवाइजर को हटाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाकाल मंदिर में सोमवार को एक युवक फिल्म पुष्पा के अभिनेता अल्लू अर्जुन स्टाइल में साड़ी-ब्लाउज पहनकर पहुंच गया। पैरों में पायल, गले में नींबू की माला और हार, कानों में टॉप्स, नाक में नथनी और हाथों में चूड़ियां थीं। मंदिर में वीआईपी दर्शन को लेकर विवाद खड़ा गया। मंदिर प्रबंधन ने सुपरवाइजर को हटा दिया है।
वायरल वीडियो के मुताबिक, सुरक्षाकर्मियों और मंदिर समिति के कर्मचारियों ने युवक को नहीं रोका। उसके साथ फोटो भी खिंचवाई, जबकि महाकाल मंदिर परिसर में फोटोग्राफी और वीडियो बनाने पर पहले से प्रतिबंध है। इसकी निगरानी की जिम्मेदारी भी कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों की होती है।
विशेष सुविधा के साथ कराया प्रवेश- युवक को सामान्य श्रद्धालु की तरह नहीं, बल्कि विशेष सुविधा के साथ प्रवेश मिला। वायरल वीडियो में वह मंदिर के अलग-अलग हिस्सों में घूमता दिख रहा है। मंदिर का एक कर्मचारी उसे वीआईपी श्रद्धालु की तरह गणेश मंडपम तक दर्शन कराने ले गया।
मंदिर परिसर में बनाए वीडियो- युवक ने मंदिर परिसर के भीतर वीडियो भी बनाए, जबकि सामान्य श्रद्धालुओं को इसकी अनुमति नहीं होती। महाकाल मंदिर में मोबाइल से वीडियो और फोटोग्राफी को लेकर पहले भी विवाद हो चुके हैं। वायरल वीडियो में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कर्मचारी ही युवक के साथ फोटो और वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं।
जांच के बाद की गई कार्रवाई
महाकाल मंदिर के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि वायरल वीडियो 5 फरवरी का है। वीडियो सामने आने के बाद जांच की गई थी और संबंधित सुपरवाइजर को पद से हटा दिया गया था। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में किसी को विशेष अनुमति देना और फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी होने देना निर्धारित व्यवस्था और मर्यादा के विपरीत है।
सनातन का घोर अपमान
श्री परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पं. अनूप शुक्ला, प्रवक्ता पं. दीपक शुक्ला व दीपक शर्मा ने इस घटनाक्रम का विरोध किया कर कहा कोई फिल्म के किसी किरदार का रूप धारण कर महाकाल या अन्य मंदिरों में आता है और उसे सुरक्षाकर्मियों द्वारा विशिष्ट अतिथि का दर्जा देकर दर्शन करवाया जाता है यह सनातन धर्म का घोर अपमान है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!