युवक की चाकू लगने से मौत: इलाज के दौरान तोड़ा दम; पत्नी ने देवर और सास पर लगाए गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के नार्थ मोहल्ला में गुरुवार शाम पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक की चाकू लगने से मौत हो गई। मृतक ई-रिक्शा चलाने के साथ मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवार के सदस्यों के बीच हुआ था विवाद
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान हरीश कदम (31) पुत्र नंदू कदम के रूप में हुई है। गुरुवार को घर में किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान हरीश को चाकू लग गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उपचार के दौरान हुई मौत
घटना के बाद उसकी पत्नी शीतल अपने तीन बच्चों को लेकर द्वारकापुरी थाने पहुंची और देवर पऊ, कल्ली तथा सास पुष्पा पर गंभीर आरोप लगाए। घायल हरीश को तत्काल एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल, एसीपी शिवेंद्र जोशी समेत पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
पत्नी के फोन पर घर पहुंचा था हरीश
स्थानीय लोगों के अनुसार हरीश गुरुवार दोपहर काम पर गया हुआ था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने फोन कर घर में विवाद होने की जानकारी दी। इसके बाद वह तुरंत घर लौट आया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर पहुंचने के बाद विवाद बढ़ गया और इसी दौरान हरीश को चाकू लग गया। हालांकि चाकू किसने मारा और घटना की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस दर्ज कर रही बयान
द्वारकापुरी पुलिस शीतल सहित अन्य परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!