मिक्सर की टक्कर से युवक की मौत: दोस्त को घर छोड़ने के लिए निकला था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तेजाजी नगर क्षेत्र में अपने साथी को घर छोड़ने निकला एक युवक तेज रफ्तार मिक्सर मशीन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
घटना तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के नायता मुंडला इलाके की है। पुलिस के अनुसार कटकटपुरा निवासी 22 वर्षीय आकिब खान अपने दोस्त समीर खान के साथ बाइक से जा रहा था।
दोनों देर रात घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि आकिब समीर को उसके घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार मिक्सर मशीन ने उनकी बाइक को जरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर उछलकर जा गिरे। समीर दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आकिब मिक्सर मशीन की चपेट में आ गया। सिर और शरीर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही तेजाजी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल समीर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहीं आकिब के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मिक्सर मशीन को जब्त कर लिया है।
चालक की भूमिका और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।
रोज घूमने जाता था दोस्त के साथ: परिजन के मुताबिक आकिब रोज की तरह अपने दोस्त के साथ निकला था और कुछ ही देर में घर लौटने वाला था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उसका आखिरी सफर साबित होगा।
घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि दुर्घटना की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें।
संबंधित समाचार

वन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन तेज:विरोध में हजारों आदिवासी सड़क पर उतरे; सीएम से मुलाकात की मांग

विश्वविद्यालय में शुरू होगा गर्भ संस्कार का पीजी डिप्लोमा कोर्स:पहले बैच में इतनी सीटें; पढ़ाई के साथ अस्पतालों में मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

IDA में फ्लैटों के फॉर्म पर बवाल:मारपीट की नौबत; वेबसाइट बंद, भीड़ से भागते दिखे अधिकारी, नौकरी छोड़कर लाइन में लगने को मजबूर आवेदक

जलसंकट की आहट:महापौर ने मांगा इतने करोड़ का पैकेज; इतने लाख की आबादी पर पानी का दबाव

रेलवे में पारदर्शिता बढ़ाने की तैयारी:TTE की ड्रेस पर लगेंगे बॉडी कैमरे; यात्रियों से विवाद की होगी रिकॉर्डिंग

करोड़ों की मेथामफेटामाइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:बैग-पर्स की गुप्त जेबों में छिपाकर ले जा रही थी

मेट्रो के लिए बड़ी कार्रवाई:74 साल पुराने थाने पर चला बुलडोजर; इस अंडरग्राउंड स्टेशन का रास्ता साफ

इनके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग:सीटीआई के चेयरमैन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र; पिछले आंदोलन से हजारों करोड़ का नुकसान

महिंद्रा की पहली CNG कार लॉन्च:स्टाइलिश लुक और कम खर्च में देगी Nexon-Brezza को टक्कर; 6 एयरबैग के साथ ये दमदार फीचर्स है शामिल

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला:धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे पर नहीं मिलेगा आरक्षण

दर्दनाक हादसा:स्कूल की छत गिरने से 20 बच्चों सहित 21 की मौत; 40 से ज्यादा घायल, मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी राहत टीमें

गर्मी से पहले शहर में जलसंकट का अलर्ट:सामान्य से 14 इंच कम बारिश ने बढ़ाई चिंता; 50 करोड़ के पैकेज की मांग

जल संकट के बीच नर्मदा पाइपलाइन फूटी:सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी; अंडरपास भरने से यातायात प्रभावित

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!