खबर
Top News

काले हो मुझे डिजर्व नहीं करते: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कारोबारी पति का कराया मर्डर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अप्रैल 2026, 4:52 pm
शेयर करें:
काले हो मुझे डिजर्व नहीं करते

ननद ने बताया- भाभी का खौफनाक सच

खुलासा फर्स्ट, धार।
तुम काले हो… मैं तुम्हारे साथ खुश नहीं हूं… मुझे कोई और डिजर्व करता है…ये शब्द देवकृष्ण पुरोहित के लिए सिर्फ ताने नहीं थे, बल्कि टूटते रिश्ते की आहट थे। इसका अंत इतना खौफनाक होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। देव कृष्ण की बहन ज्योति ने बताया कि भाभी प्रियंका अक्सर उनके भाई को इसी तरह अपमानित करती थी।

कभी घुमाने न ले जाने का ताना, कभी ख्वाहिशें पूरी न करने का आरोप लगाती थी। बाद में कह देती “गुस्से में बोल दिया था।” लेकिन उन शब्दों के पीछे छिपी नफरत और दूरी धीरे-धीरे बढ़ती गई। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात धार के सरदारपुर तहसील के राजोद थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदीखेड़ा चारण में मसाला कारोबारी देवकृष्ण पुरोहित (29) की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक हत्याकांड की मास्टरमाइंड देवकृष्ण की पत्नी प्रियंका (27) और उसका प्रेमी कमलेश पुरोहित (35) निवासी राजगढ़ है। दोनों पुलिस गिरफ्त में हैं। कमलेश का साथी और हत्या करने वाला कुख्यात अपराधी सुरेंद्र भाटी फरार है।

मायके में ज्यादा रहती थी

1 अप्रैल 2015 को देवकृष्ण की शादी महाराष्ट्र के ग्राम पन्नाखेड़ी की प्रियंका से हुई थी। पारिवारिक रिश्तेदारी के कारण यह शादी तय हुई थी। उम्र कम होने के कारण शादी के बाद प्रियंका मायके में ही रही और 2020 में ससुराल आई। वह ससुराल में कम और मायके में ज्यादा रहती थी और अक्सर विवाद करती थी।

मां-बहन का रो-रोकर बुरा हाल

देवकृष्ण की मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। प्रियंका को बहू बनाकर घर लाए थे, वह ऐसी होगी, यही सवाल उनके मन में उठ रहा है। देवकृष्ण के बड़े पापा लक्ष्मण पुरोहित ने बताया वे पेटलावद में जल संसाधन विभाग में टाइम कीपर हैं। देवकृष्ण के पिता किराना व्यापारी थे और इंदौर से सामान लाकर गांव में दुकान चलाते थे। 26 जनवरी 1999 को इंदौर में संदिग्ध हालात में उनकी मौत हो गई थी। 1997 में देवकृष्ण का जन्म हुआ था। परिवार में उसे भय्यू कहा जाता था। पिता की मौत के बाद परिवार ने उसकी परवरिश की और पढ़ाई से लेकर अन्य जरूरतें पूरी कीं।


संबंधित समाचार

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया
Top News

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

2 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

5 minutes ago
कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर
Indore

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

7 minutes ago
जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा
Top News

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

8 minutes ago
सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब
Indore

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

13 minutes ago
सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार
Top News

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

19 minutes ago
जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत
Top News

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

30 minutes ago
दुबई में MP का डंका
Top News

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

30 minutes ago
बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान
Top News

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

about 1 hour ago
ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
Top News

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

about 1 hour ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

about 1 hour ago
स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा
Top News

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

about 1 hour ago
खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार
Top News

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी
Top News

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

about 1 hour ago
कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री
Top News

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

about 2 hours ago
पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज
Top News

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

about 2 hours ago
सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी
Top News

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!