खबर
Top News

छोटे भाई ने की बड़े भाई की निर्मम हत्या: कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से किया हमला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 जून 2026, 5:40 pm
शेयर करें:
छोटे भाई ने की बड़े भाई की निर्मम हत्या

खुलासा फर्स्ट, सतना।
मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। किरहाई गांव में जादू-टोने के संदेह में छोटे भाई ने कथित तौर पर अपने बड़े भाई की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। वारदात परिवार के सदस्यों के सामने हुई, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

शोर-शराबा सुनकर घर से बाहर निकले थे
पुलिस के अनुसार किरहाई निवासी पतिराम कोल (50) रविवार रात अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। देर रात घर के बाहर शोर-शराबा होने पर वह बाहर निकले। उनके पीछे परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। बाहर उन्होंने अपने छोटे भाई सीताराम कोल और उसके साथ मौजूद कुछ लोगों को हंगामा करते देखा।

बताया जा रहा है कि पतिराम ने बड़े भाई होने के नाते सभी को शांत रहने की समझाइश दी, लेकिन विवाद अचानक हिंसक हो गया।

कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से हमला
आरोप है कि सीताराम और उसके साथियों ने पतिराम पर कुल्हाड़ी एवं अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। सिर और गर्दन पर गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़े। परिजन उन्हें बचा पाते, उससे पहले हमलावर वहां से फरार हो गए। गंभीर चोटों के कारण पतिराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अंधविश्वास बना खून-खराबे की वजह
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सीताराम की बेटी की शादी हिनौता गांव के एक युवक से तय हुई थी। रिश्ता तय होने के बाद युवती अक्सर बीमार रहने लगी। इसी बात को लेकर सीताराम को संदेह हो गया कि उसके बड़े भाई ने जादू-टोना किया है।

पुलिस के अनुसार इसी अंधविश्वास और शक के चलते हत्या की साजिश रची गई और वारदात को अंजाम दिया गया।

बाइक छोड़कर भागे आरोपी
घटना के बाद आरोपी जल्दबाजी में एक मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने वाहन जब्त कर उसके इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर जांच शुरू की। इससे आरोपियों की पहचान और लोकेशन तक पहुंचने में मदद मिली।

सात आरोपियों की पहचान
अमरपाटन थाना पुलिस ने मामले में सात आरोपियों की पहचान कर ली है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर NOC का पेंच; 50 हजार से अधिक छात्रों के आने के दावे से बढ़ी पुलिस की चिंता, इस पार्क की क्षमता पर मांगा जवाब

12 minutes ago
आईडीए से मुक्ति के लिए रहवासी आज सड़कों पर
Top News

आईडीए से मुक्ति के लिए रहवासी आज सड़कों पर:6 हजार प्लॉटधारक करेंगे पदयात्रा; पहली बार जेन-जी और अल्फा पीढ़ी भी आंदोलन में शामिल

35 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड में सरकार का बड़ा एक्शन; न्यायिक जांच के आदेश, ये बने नए आईजी, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

41 minutes ago
शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

about 18 hours ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

about 18 hours ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

about 18 hours ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

about 18 hours ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 19 hours ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 19 hours ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 19 hours ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 20 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 20 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 20 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 20 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 20 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 20 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 21 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!