नौकरी के नाम पर युवती से ठगी: एयरलाइन में जॉब का झांसा देकर ऐंठे रुपए; ऐसे हुआ खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। यहां एयरलाइन में नौकरी का लालच देकर एक युवती से करीब 1 लाख रुपए ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऑनलाइन आवेदन के बाद आया कॉल
मामला माढ़ोताल थाना क्षेत्र का है। नई बस्ती निवासी 24 वर्षीय कंचन रजक ने पुलिस को बताया कि उसने जनवरी में एयर एशिया में ग्राउंड स्टाफ पद के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।
19 जनवरी को उसे एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया और जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन भेजने को कहा।
व्हाट्सएप पर मंगाए दस्तावेज
युवती ने भरोसा कर अपने शैक्षणिक दस्तावेज 10वीं, 12वीं, बीकॉम, आईटीआई, डिप्लोमा और आधार कार्ड की कॉपी व्हाट्सएप पर भेज दी। इसके बाद अगले ही दिन उसे ऑनलाइन परीक्षा और चयन प्रक्रिया का झांसा दिया गया।
किस्तों में वसूले 1 लाख रुपए
आरोपियों ने एचआर अधिकारी बताकर एक व्यक्ति का नंबर दिया, जिसने पहले रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 1250 रुपए जमा कराए। इसके बाद अलग-अलग प्रक्रियाओं का हवाला देकर युवती से कई किश्तों में कुल करीब 1 लाख रुपए ऐंठ लिए।
ऐसे हुआ ठगी का खुलासा
काफी समय बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली और आरोपियों ने संपर्क करना बंद कर दिया, तब युवती को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की अपील
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि नौकरी के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे न दें और किसी भी ऑफर की पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!